WTC Final 2025: भारतीय टीम वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 के फाइनल में जगह नहीं बना सकी, जिसके बाद लॉर्ड्स को करोड़ों का नुकसान हो गया।
WTC फाइनल में नहीं पहुंचा भारत तो लॉर्ड्स को हुआ करोड़ों का नुकसान, जानें पूरा माजरा
WTC Final 2025 Lords Loss: वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 का फाइनल जून में लंदन के लॉर्ड्स मैदान पर ऑस्ट्रेलिया और दक्षिण अफ्रीका के बीच खेला जाएगा। यह WTC का तीसरा फाइनल होगा और पहला ऐसा फाइनल होगा, जिसमें टीम इंडिया शामिल नहीं होगी। शुरुआती दोनों एडीशन में टीम इंडिया ने फाइनल में जगह पक्की की है। अब सामने आई रिपोर्ट में बताया गया कि टीम इंडिया के फाइनल में ना पहुंचने से लॉर्ड्स को करोड़ों रुपये का नुकसान हो गया।
भारत के ना पहुंचने से कैसे हुआ लॉर्ड्स को नुकसान? (WTC Final 2025)
द टाइम्स की रिपोर्ट के मुताबिक, टीम इंडिया के फाइनल में ना पहुंचने के कारण लॉर्ड्स को टिकट सस्ते करने पड़े। रिपोर्ट में बताया गया कि शुरुआत में टिकट की कीमत ज्यादा रखी गई थी क्योंकि उनका मानना था कि भारतीय फैंस की मांग ज्यादा होगी।
लेकिन टीम इंडिया के बाहर होने के बाद अब टिकट कम कीमत पर बेचने पड़ रहे हैं, जिससे करीब 4 मिलियन पाउंड (करीब 45 करोड़ भारतीय रुपये) का नुकसान हुआ है। ज्यादा कीमत पर टिकट बेचने के कारण मैदान खाली रह सकता था, जिसके कारण टिकट की कीमत को कम किया गया। इसके अलावा यह भी बताया गया कि एमसीसी ने उन लोगों को रिफंड भी कर दिया है, जिन्होंने कीमत कम होने से पहले टिकट खरीदे थे।
कब होगा WTC Final 2025
बता दें कि वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप 2025 का फाइनल भारत और दक्षिण अफ्रीका के बीच 11 जून से 15 जून के बीच लंदन के लॉर्ड्स में खेला जाएगा।
कैसे बाहर हुई टीम इंडिया
वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप चक्र 2023-25 में टीम इंडिया ने अपनी आखिरी दो सीरीज न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली थीं। न्यूजीलैंड के खिलाफ खेली 3 मैचों की टेस्ट सीरीज में भारत को 0-3 से हार का सामना करना पड़ा था।
इसके अलावा ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ खेली गई पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में टीम इंडिया को 1-3 से हार झेलनी पड़ी थी। लगातार 2 सीरीज गंवाने के बाद टीम इंडिया वर्ल्ड टेस्ट चैंपियनशिप फाइनल के लिए क्वालीफाई नहीं कर सकी थी।