India vs Pakistan: एशिया कप 2025 के सुपर-4 मुकाबले में टीम इंडिया ने फिर से पाकिस्तान को धोया है। इस बार भारत ने पाकिस्तान को 6 विकेट से हराया है।
India vs Pakistan: भारत का एशिया कप 2025 में 'अजेय' सफर जारी, पाकिस्तान को 6 विकेट से धोया; अभिषेक शर्मा ने उड़ाया गरदा
India vs Pakistan: एशिया कप 2025 में टीम इंडिया ने एक बार फिर पाकिस्तान की बखिया उधेड़ते हुए 6 विकेट से मात दी है। टीम इंडिया की ओर से अभिषेक शर्मा ने तूफानी पारी खेलते हुए पाकिस्तान का सारा तेल ही निकाल डाला।
𝗔 𝗰𝗹𝗶𝗻𝗶𝗰𝗮𝗹 𝘄𝗶𝗻 𝗶𝗻 𝘁𝗵𝗲 𝗯𝗮𝗴 𝗶𝗻 #𝗦𝘂𝗽𝗲𝗿𝟰! 🙌#TeamIndia continue their winning run in the #AsiaCup2025! 👏 👏
— BCCI (@BCCI) September 21, 2025
Scoreboard ▶️ https://t.co/CNzDX2HKll pic.twitter.com/mdQrfgFdRS
India vs Pakistan Live Score: अभिषेक शर्मा का अर्द्धशतक
एशिया कप 2025 में अभी तक टीम इंडिया के किसी बल्लेबाज के बल्ले से फिफ्टी नहीं निकली थी। पाकिस्तान के खिलाफ सुपर-4 में अभिषेक शर्मा ने भारतीय फैंस के दिल की इस हसरत को भी पूरा कर दिया। अभिषेक शर्मा ने सुपर-4 मुकाबले में पाकिस्तान के खिलाफ 24 गेंदों में अर्द्धशतक जड़ दिया।
FIFTY!
— BCCI (@BCCI) September 21, 2025
Abhishek Sharma brings up a fantastic half-century off just 24 deliveries.
His third in T20Is 👏🔥
Live - https://t.co/XXdOskvd5M #AsiaCup2025 #Super4 pic.twitter.com/IJtM0H8DEU
India vs Pakistan Live Score: पावरप्ले में टीम इंडिया का तूफान
टीम इंडिया ने पाकिस्तान के खिलाफ सुपर-4 में कमाल की बल्लेबाजी करते हुए पावरप्ले में बिना किसी नुकसान के 69 रन ठोक डाले।
🚨 HISTORY BY ABHISHEK SHARMA 🚨
— Johns. (@CricCrazyJohns) September 21, 2025
- Abhishek becomes the first Indian to hit a six in the first ball twice in T20I. 😍 pic.twitter.com/fIJPI75WcZ
India vs Pakistan Live Score: पावरप्ले में टीम इंडिया का तूफान
टीम इंडिया ने पाकिस्तान के खिलाफ सुपर-4 में कमाल की बल्लेबाजी करते हुए पावरप्ले में बिना किसी नुकसान के 69 रन ठोक डाले।
🚨 HISTORY BY ABHISHEK SHARMA 🚨
— Johns. (@CricCrazyJohns) September 21, 2025
- Abhishek becomes the first Indian to hit a six in the first ball twice in T20I. 😍 pic.twitter.com/fIJPI75WcZ
India vs Pakistan Live Score: पाकिस्तान ने बनाए 171 रन
सुपर-4 के दूसरे मुकाबले में पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ पहले बल्लेबाजी करते हुए 20 ओवर में 5 विकेट के नुकसान पर 171 रन बनाए। पाकिस्तान की ओर से ओर से सबसे ज्यादा रन साहिबजादा फरहान ने बनाए। फरहान ने 58 रनों की अर्द्धशतकीय पारी खेली। फखर जमान 15, सैम अयूब 21, हुसैम तलत 10, मोहम्मद नवाज 21 रन बनाकर आउट हुए। पाक कप्तान सलमान आगा 17 और फहीम अशरफ 20 रन बनाकर नाबाद रहे। इस मुकाबले में टीम इंडिया की ओर से बहुत की लचर फील्डिंग देखने को मिली।
टीम इंडिया ने इस मुकाबले में कुल 4 कैच छोड़े। गेंदबाजी की बात करें तो बुमराह की पाकिस्तान के बल्लेबाजों ने जमकर कुटाई की। हार्दिक पांड्या और कुलदीप यादव को जहां 1-1 सफलता हाथ लगी तो वहीं शिवम दुबे के हाथ 2 विकेट लगे।
Innings Break!
— BCCI (@BCCI) September 21, 2025
We've been given a target of 172 runs to chase.
Scorecard - https://t.co/XXdOskvd5M #AsiaCup2025 #Super4 pic.twitter.com/e9iphwUVNi
India vs Pakistan Live Score: हार्दिक पांड्या ने फिर दिलाई सफलता
पाकिस्तान को पहला झटका फखर जमान के रूप में लगा। फखर जमान बुमराह और हार्दिक पांड्या के खिलाफ चौके लगाकर काफी खुश रहे थे तभी पांड्या ने उनको एक ऐसी गेंद डाली जिसे वो समझ नहीं पाए और संजू सैमसन को कैच थमा बैठे। फखर जमान 9 गेंदों पर 15 रन बनाकर आउट हुए।
India vs Pakistan Live Score: भारत-पाकिस्तान की प्लेइंग XI में हुआ बदलाव
एशिया कप 2025 सुपर-4 में भारत-पाकिस्तान मुकाबले में दोनों टीमों की प्लेइंग XI में दो बदलाव किए गए हैं। टीम इंडिया में हर्षित राणा और अर्शदीप सिंह की जगह जसप्रीत बुमराह और वरुण चक्रवर्ती की वापसी हुई है। वहीं पाकिस्तान की टीम से हसन नवाज और खुशदिल शाह नहीं खेल रहे हैं।
India vs Pakistan की प्लेइंग XI
भारत: अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, कुलदीप यादव, वरुण चक्रवर्ती
पाकिस्तान: सैम अयूब, साहिबजादा फरहान, फखर जमान, सलमान आगा (कप्तान), हुसैन तलत, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, हारिस रऊफ, अबरार अहमद
India vs Pakistan Live Score: भारत ने जीता टॉस
टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने टॉस जीतकर गेंदबाजी का फैसला किया। पाकिस्तान की टीम पहले बल्लेबाजी करती नजर आएगी। सुपर-4 में टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन में दो बदलाव किए गए हैं।
Group Stage ✅#TeamIndia 🇮🇳 is 𝗥𝗮𝗿𝗶𝗻𝗴 𝗧𝗼 𝗚𝗼 in our 1⃣st game of Super Four! 👏 👏#AsiaCup2025 pic.twitter.com/lpbeU2Oi6C
— BCCI (@BCCI) September 21, 2025