IND vs USA: जीत के साथ टीम इंडिया ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड, टी20 वर्ल्ड कप में पहली बार हुआ कारनामा

IND vs USA मैच में जीत के साथ टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में नया वर्ल्ड रिकॉर्ड बनाया। अमेरिका को 29 रनों से हराकर भारत ने ये बड़ा रिकॉर्ड अपने नाम किया है।

iconPublished: 08 Feb 2026, 02:01 PM
iconUpdated: 08 Feb 2026, 02:19 PM

India scripts history after IND vs USA: टी20 वर्ल्ड कप 2026 में टीम इंडिया ने अपने अभियान की शुरुआत जीत के साथ की और पहले ही मुकाबले में इतिहास रच दिया। मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेले गए मैच में भारत ने संयुक्त राज्य अमेरिका को 29 रनों से हराया। यह जीत सिर्फ दो अंक दिलाने वाली नहीं थी, बल्कि इसके साथ ही भारतीय टीम ने एक ऐसा वर्ल्ड रिकॉर्ड अपने नाम किया, जो टी20 वर्ल्ड कप के इतिहास में पहले कभी नहीं बना था।

मैच के दौरान टीम इंडिया को कई मुश्किलों का सामना करना पड़ा, लेकिन दबाव के बावजूद भारतीय खिलाड़ियों ने संयम दिखाया। खराब शुरुआत और विकेटों के पतन के बाद भी भारत ने मुकाबले पर पकड़ बनाए रखी और गेंदबाजों के दमदार प्रदर्शन से जीत सुनिश्चित की।

IND vs USA: टीम इंडिया ने बनाया वर्ल्ड रिकॉर्ड

टी20 वर्ल्ड कप के पिछले संस्करण में भारत ने लगातार आठ मुकाबले जीतकर खिताब अपने नाम किया था। अब 2026 के टूर्नामेंट के पहले ही मैच में अमेरिका को हराकर टीम इंडिया ने टी20 वर्ल्ड कप में लगातार नौवीं जीत दर्ज कर ली है। इसके साथ ही भारत इस टूर्नामेंट के इतिहास में सबसे ज्यादा लगातार मैच जीतने वाली टीम बन गई है।

Mohammed Siraj finished with three wickets, India vs USA, T20 World Cup, Group A, Mumbai, February 7, 2026

इससे पहले यह रिकॉर्ड संयुक्त रूप से दक्षिण अफ्रीका और ऑस्ट्रेलिया के नाम था, जिन्होंने टी20 वर्ल्ड कप में लगातार आठ-आठ मैच जीते थे। अब भारत ने सभी टीमों को पीछे छोड़ते हुए इस खास सूची में शीर्ष स्थान हासिल कर लिया है।

IND vs USA: खराब शुरुआत के बाद सूर्यकुमार यादव ने संभाला मोर्चा

यह जीत इसलिए भी खास रही क्योंकि भारतीय टीम की शुरुआत बेहद खराब रही थी। एक समय स्कोर 77 रन पर छह विकेट हो चुका था और ऐसा लग रहा था कि भारत 150 तक भी नहीं पहुंच पाएगा। ऐसे मुश्किल हालात में कप्तान सूर्यकुमार यादव ने जिम्मेदारी संभाली और 84 रनों की नाबाद पारी खेलकर टीम को 161 रनों तक पहुंचाया।

Suryakumar Yadav used the sweep against spin, India vs USA, Men's T20 World Cup, Group A, Mumbai, February 7, 2026

IND vs USA: गेंदबाजों ने अमेरिका को नहीं दी वापसी का मौका

161 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए अमेरिका की टीम शुरुआत में संघर्ष करती नजर आई। भारतीय गेंदबाजों ने सटीक लाइन-लेंथ के साथ दबाव बनाए रखा और अमेरिका को 20 ओवर में 132 रनों पर रोक दिया। इस तरह भारत ने 29 रनों से मुकाबला जीतकर न सिर्फ अंक तालिका में मजबूत शुरुआत की, बल्कि रिकॉर्ड भी अपने नाम कर लिया।

READ MORE HERE:

Mohammed Siraj: 24 घंटे में बदली किस्मत, 557 दिनों बाद कमबैक मुकाबले में अमेरिका के खिलाफ चमके सिराज

‘बल्लेबाजी में हम थोड़ा...’ जीत के बावजूद कप्तान सूर्या ने मानी कमी, अगले मैच से पहले सीख जरूरी

IND vs USA: बीच मुकाबले में गौतम गंभीर के मैसेज ने पलटी बाजी, जीत के बाद सूर्यकुमार यादव ने किया खुलासा