IND vs UAE: किस रणनीति के साथ मैदान पर उतरेंगे भारत और यूएई; जानिए दोनों टीमों की संभावित प्लेइंग 11

IND vs UAE: एशिया कप 2025 के दूसरे मुकाबले में भारत और यूएई की टीमें आमने-सामने होंगी, जहां दोनों टीमों की प्लेइंग 11 पर सभी की निगाहें टिकी होंगी।

iconPublished: 10 Sep 2025, 02:29 PM
iconUpdated: 10 Sep 2025, 02:37 PM

IND vs UAE, Probable Playing XI: एशिया कप 2025 की शुरुआत हो चुकी है और टूर्नामेंट के दूसरे मुकाबले में भारत और यूएई आमने-सामने होंगे। दोनों टीमों के लिए यह मुकाबला बेहद अहम रहने वाला है क्योंकि जीत के साथ वे टूर्नामेंट में शानदार आगाज़ करना चाहेंगे।

भारतीय टीम जहां खिताब की प्रबल दावेदार मानी जा रही है, वहीं यूएई को घरेलू परिस्थितियों का फायदा मिल सकता है। हालांकि, इस मैच से पहले दोनों ही टीमों के लिए सही प्लेइंग 11 का चुनाव करना सबसे बड़ी चुनौती होगी। आइए नज़र डालते हैं भारत और यूएई की संभावित प्लेइंग 11 पर।

IND vs UAE: भारतीय टीम की क्या होगी रणनीति

टीम इंडिया की प्लेइंग 11 को लेकर काफी चर्चा हो रही है, खासकर संजू सैमसन की जगह को लेकर। रिपोर्ट्स के अनुसार शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा ओपनिंग करते हुए नजर आ सकते हैं, वहीं मिडिल ऑर्डर की जिम्मेदारी सूर्यकुमार यादव, तिलक वर्मा और शिवम दुबे पर होगी।

Hardik Pandya talks to his captain Suryakumar Yadav, Asia Cup 2025, Dubai, September 8, 2025

ऑलराउंडर के तौर पर हार्दिक पांड्या और अक्षर पटेल टीम का संतुलन बनाएंगे, जबकि जितेश शर्मा बतौर विकेटकीपर बल्लेबाज़ फिनिशर की भूमिका निभा सकते हैं। गेंदबाजी विभाग में जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह और वरुण चक्रवर्ती भारतीय आक्रमण को मजबूती देंगे।

यूएई किन खिलाड़ियों को देगी मौका?

यूएई की संभावित प्लेइंग 11 की बात करें तो कप्तान मोहम्मद वसीम के साथ अलीशान शराफू, मोहम्मद ज़ोहेब, राहुल चोपड़ा, आसिफ खान और हर्षित कौशिक बल्लेबाजी का जिम्मा संभाल सकते हैं। वहीं गेंदबाजी में मोहम्मद फारूक, सगीर खान, हैदर अली, जुनैद सिद्दीकी और मोहम्मद जवादुल्लाह अहम भूमिका निभाएंगे।

The UAE players celebrate a first ever T20I win over Bangladesh, UAE vs Bangladesh, 2nd T20I, Sharjah, May 19, 2025

IND vs UAE: भारत का संभावित प्लेइंग 11

शुभमन गिल (उपकप्तान), अभिषेक शर्मा, तिलक वर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), हार्दिक पंड्या, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शिवम दुबे, अक्षर पटेल, जसप्रीत बुमराह, अर्शदीप सिंह, वरुण चक्रवर्ती

IND vs UAE: यूएई की संभावित प्लेइंग 11

मुहम्मद वसीम (कप्तान), अलीशान शराफू, मुहम्मद ज़ोहेब, राहुल चोपड़ा (विकेटकीपर), आसिफ़ खान, हर्षित कौशिक, मुहम्मद फ़ारूक़, सगीर खान, हैदर अली, जुनैद सिद्दीकी, मुहम्मद जवादुल्लाह

Read More Here:

एशिया कप के बीच बीसीसीआई ने दी Shreyas Iyer को बड़ी जिम्मेदारी, ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ करेंगे कप्तानी

FACT CHECK: हार्दिक पांड्या के बाद शुभमन गिल ने भी बदला हेयर स्टाइल? जानें सोशल मीडिया पर वायरल हो रही तस्वीर का सच