Live

IND vs PAK: सूर्यकुमार यादव ने खेली कप्तानी पारी, लगाया विजयी छक्का; भारत ने पाकिस्तान को 7 विकेट से रौंदा

IND vs PAK: एशिया कप 2025 में भारत-पाकिस्तान के बीच खेले गए मुकाबले में भारत ने 7 विकेट से जीत हासिल की।

icon द्वारा Shubhamvada
iconPublished: 14 Sep 2025, 07:00 PM
iconUpdated: 14 Sep 2025, 11:34 PM

IND vs PAK: एशिया कप 2025 का 6वां मुकाबला भारत-पाकिस्तान के बीच खेला गया। जहां टीम इंडिया ने पाकिस्तान को एक बार 7 विकेट से रौंदते हुए जीत हासिल की। टीम इंडिया के कप्तान सूर्यकुमार यादव ने अपने जन्मदिन के मौके पर पाकिस्तान के खिलाफ कप्तानी पारी खेलते हुए भारत को जीत दिलाई।

14 September 2025 22:39 PM

IND vs PAK Live Score: अभिषेक शर्मा हुए आउट

भारत को दूसरा झटका अभिषेक शर्मा के रूप में लगा। अभिषेक शर्मा अपने तूफानी अंदाज में बल्लेबाजी करते नजर आ रहे थे। तभी सैम अयूब ने उनका विकेट चटकाकर भारत को दूसरा झटका दे दिया। अभिषेक 13 गेंदों पर चार चौकों और दो छक्कों की मदद से 31 रन बनाकर आउट हुए। 41 रन के स्कोर पर भारत ने अपने दो विकेट गंवा दिए।

Follow Us
14 September 2025 22:36 PM

IND vs PAK Live Score: भारत को लगा पहला झटका

शुभमन गिल के रूप में टीम इंडिया को पहला झटका लगा। गिल सात गेंदों पर दो चौकों की मदद से 10 रन बनाकर आउट हुए। सैम अयूब ने शुभमन गिल को आउट किया।

Follow Us
14 September 2025 22:35 PM

IND vs PAK Live Score: भारतीय पारी का आगाज

128 रनों के लक्ष्य का पीछा करने के लिए भारतीय टीम तैयार है। अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल क्रीज पर पर मौजूद हैं। दोनों अच्छी फॉर्म में नजर आ रहे हैं।

Follow Us
14 September 2025 21:51 PM

IND vs PAK Live Score: पाकिस्तान की पारी खत्म

एशिया कप 2025 में भारत के खिलाफ पाकिस्तान की पारी खत्म हुई। पाकिस्तान ने 20 ओवर में 9 विकेट के नुकसान पर 127 रन बनाए। पाकिस्तान की ओर से सबसे ज्यादा रन साहिबजादा फरहान ने बनाए। साहिबजादा फरहान ने 40 रन बनाए। वहीं दूसरी ओर पाकिस्तान के तेज गेंदबाज शाहिन अफरीदी ने आखिर के कुछ ओवर में खेल का पूरा रंग ही बदल दिया और 16 गेंदों पर 4 छक्के लगाते हुए 33 रन बनाकर नाबाद रहे।

Follow Us
14 September 2025 21:42 PM

IND vs PAK Live Score: बुमराह को मिली दूसरी सफलता

तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने पाकिस्तान के सूफियाम मुकीम को आउट कर दूसरी सफलता हासिल की। पाकिस्तान का स्कोर अब 100 पार हो चुका है।

Follow Us
14 September 2025 21:12 PM

IND vs PAK Live Score: पाकिस्तान ने टेके घुटने

एशिया कप 2025 में भारतीय स्पिनर्स ने पाकिस्तानी खिलाड़ियों की हालत खराब कर दी। कुलदीप यादव ने लगातार 2 गेंदों पर 2 विकेट लेकर पाकिस्तान की कमर तोड़ दी। पाकिस्तान टीम ने 64 रनों के अंदर 6 विकेट गंवा दिए।

Follow Us
14 September 2025 20:57 PM

IND vs PAK Live Score: पाकिस्तान के कप्तान सलमान अली आगा हुए आउट

टीम इंडिया के स्टार ऑलराउंडर अक्षर पटेल ने आते ही पाकिस्तान को एक के बाद एक झटके देने शुरू कर दिए। बापू ने पहले तो फखर जमान को पवेलियन रवाना किया उसके बाद उन्होंने पाक कप्तान सलमान अली आगा को भी आउट कर दिया।

Follow Us
14 September 2025 20:47 PM

IND vs PAK Live Score: पाकिस्तान को लगा तीसरा झटका

पाकिस्तान को तीसरा झटका फखर जमान के रूप में लगा। ये सफलता टीम इंडिया को अक्षर पटेल ने दिलाई। फखर जमान 15 गेंदों पर 17 रन बनाकर आउट हुए।

Follow Us
14 September 2025 20:12 PM

IND vs PAK Live Score: पाकिस्तान को लगा दूसरा झटका

पाकिस्तान को दूसरे ओवर में दूसरा झटका लगा है। टीम इंडिया के तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह ने मोहम्मद हारिस को आउट किया। मोहम्मद हारिस 3 रन बनाकर पवेलियन रवाना हुए। पाकिस्तान ने दूसरे ओवर में ही 2 विकेट गंवा दिए हैं और महज 6 रन बना पाए हैं।

Follow Us
14 September 2025 20:09 PM

IND vs PAK Live Score: सैम अयूब बिना खाता खोले आउट

पाकिस्तान के ओपनिंग बल्लेबाज सैम अयूब भारत के सामने एशिया कप में फुस्स नजर आए। ओमान के बाद भारत के खिलाफ भी सैम अयूब अपना खाता खोलने में नाकामयाब रहे। हार्दिक पांड्या ने पहले ओवर की दूसरी गेंद पर सैम अयूब को डक पर आउट किया।

Follow Us
14 September 2025 19:37 PM

IND vs PAK Live Update: भारत-पाकिस्तान की प्लेइंग XI

भारत: अभिषेक शर्मा, शुभमन गिल, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, संजू सैमसन (विकेटकीपर), शिवम दुबे, हार्दिक पांड्या, अक्षर पटेल, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह, वरुण चक्रवर्ती

पाकिस्तान: साहिबजादा फरहान, सईम अयूब, मोहम्मद हारिस (विकेटकीपर), फखर जमान, सलमान आगा (कप्तान), हसन नवाज, मोहम्मद नवाज, फहीम अशरफ, शाहीन अफरीदी, सुफियान मुकीम, अबरार अहमद

Follow Us
14 September 2025 19:32 PM

IND vs PAK Live Update: पाकिस्तान ने जीता टॉस

पाकिस्तान ने भारत के खिलाफ टॉस जीतकर बल्लेबाजी का फैसला किया है। पाकिस्तान की प्लेइंग 11 में कोई बदलाव नहीं किया गया है।

Follow Us
14 September 2025 19:04 PM

IND vs PAK Live Update: थोड़ी देर में होगा टॉस

भारत और पाकिस्तान मुकाबला 8 बजे से होगा। मैच से आधे घंटे पहले यानी 7:30 बजे टॉस होगा। दुबई में अगर भारत या पाकिस्तान, जिसे भी मैच जीतना है उसके लिए टॉस जीतना भी अहम है क्योंकि सिक्के की बाजी जीतने वाली टीम का ही दुबई में दबदबा रहने वाला है।

Follow Us
14 September 2025 18:58 PM

IND vs PAK Live Update: एशिया कप में टीम इंडिया की शानदार शुरूआत

एशिया कप 2025 में टीम इंडिया ने यूएई को 9 विकेट से हराते हुए शानदार शुरुआत की थी। इसके बाद अब भारत पाकिस्तान से भिड़ने वाला है। इस मुकाबले से पहले टीम इंडिया की कोशिश यही होगी कि वो पाकिस्तान को धूल चटा दे।

Follow Us