IND vs PAK: टी20 वर्ल्ड कप में पाकिस्तान के खिलाफ मुकाबले के लिए श्रीलंका रवाना होगी टीम इंडिया, जानिए क्या है बड़ी वजह

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत-पाकिस्तान मुकाबले से पहले बड़ा फैसला सामने आया है। पाकिस्तान के मैच से हटने के बावजूद ICC प्रोटोकॉल के तहत टीम इंडिया श्रीलंका जाएगी।

iconPublished: 02 Feb 2026, 10:21 AM
iconUpdated: 05 May 2026, 11:45 AM

टी20 वर्ल्ड कप 2026 में भारत-पाकिस्तान मुकाबले को लेकर एक बड़ा और चौंकाने वाला मोड़ सामने आया है। क्रिकेट फैंस जिस हाई-वोल्टेज मैच का बेसब्री से इंतजार कर रहे थे, उस पर अब अनिश्चितता के बादल मंडराने लगे हैं। पाकिस्तान सरकार के ताजा फैसले ने इस बहुप्रतीक्षित मुकाबले की तस्वीर ही बदल दी है।

पाकिस्तान ने भले ही टूर्नामेंट में हिस्सा लेने की हामी भर दी हो, लेकिन भारत के खिलाफ ग्रुप स्टेज मैच से दूरी बनाने का फैसला क्रिकेट जगत में चर्चा का विषय बन गया है। दिलचस्प बात यह है कि इस पूरे घटनाक्रम के बावजूद टीम इंडिया तय कार्यक्रम के अनुसार श्रीलंका का दौरा करेगी और सभी औपचारिकताएं पूरी करेगी।

IND vs PAK: श्रीलंका जाएगी टीम इंडिया, मिलेगा वॉकओवर

15 फरवरी को कोलंबो में होने वाले भारत-पाकिस्तान ग्रुप स्टेज मैच में पाकिस्तान के मैदान पर न उतरने का फैसला लगभग तय माना जा रहा है। ऐसे में नियमों के तहत भारतीय टीम को वॉकओवर मिलेगा और उसे बिना खेले ही 2 अंक मिल जाएंगे। यह वही अंक हैं, जो किसी भी टीम को मैच जीतने पर मिलते हैं।

The youngsters at the centre of India's celebrations after the series win, India vs New Zealand, 5th T20I, Thiruvananthapuram, January 31, 2026

इसके बावजूद टीम इंडिया मैच से पहले श्रीलंका पहुंचेगी। रिपोर्ट्स के मुताबिक, खिलाड़ी वहां अभ्यास सत्र, प्रेस कॉन्फ्रेंस और मैच-डे की सभी गतिविधियों में हिस्सा लेंगे। अगर पाकिस्तान टीम स्टेडियम में नहीं आती है, तो मैच रेफरी मुकाबले को रद्द घोषित करेंगे और भारत को आधिकारिक रूप से वॉकओवर दे दिया जाएगा।

IND vs PAK: ICC प्रोटोकॉल का पालन करेगी भारतीय टीम

पाकिस्तान के एकतरफा फैसले के बाद भी भारतीय टीम आईसीसी के तय प्रोटोकॉल का पूरी तरह पालन करेगी। आईसीसी नियमों के अनुसार, तय वेन्यू पर टीम की मौजूदगी जरूरी है, ताकि टूर्नामेंट की निष्पक्षता और प्रक्रिया पर कोई सवाल न उठे।

IND vs PAK: कोलंबो में होना था हाई-वोल्टेज मुकाबला

टी20 वर्ल्ड कप 2026 का आयोजन भारत और श्रीलंका संयुक्त रूप से कर रहे हैं। भारत के अधिकतर मैच भारत में रखे गए हैं, जबकि पाकिस्तान के सभी मुकाबले श्रीलंका में शिफ्ट किए गए थे। भारत में खेलने से पाकिस्तान के इनकार के बाद आईसीसी ने उनके मैच न्यूट्रल वेन्यू पर कराने का फैसला लिया था। भारत-पाकिस्तान का यह मुकाबला कोलंबो के आर प्रेमदासा इंटरनेशनल स्टेडियम में खेला जाना था। अब पाकिस्तान के पीछे हटने से यह मुकाबला फॉरफिट माना जाएगा और भारत को सीधे 2 अंक मिलेंगे।

Ishan Kishan plays a sweep, India vs New Zealand, 5th T20I, Thiruvananthapuram, January 31, 2026

IND vs PAK: पाकिस्तान के फैसले पर ICC की सख्त टिप्पणी

पाकिस्तान के इस कदम के बाद आईसीसी का बयान भी सामने आया है। आईसीसी ने पाकिस्तान क्रिकेट बोर्ड से अपने फैसले पर पुनर्विचार करने की अपील की है। आईसीसी ने कहा, “टूर्नामेंट स्पोर्टिंग ईमानदारी, प्रतियोगिता, निरंतरता और निष्पक्षता पर आधारित होते हैं। चयनात्मक भागीदारी टूर्नामेंट की भावना और पवित्रता को कमजोर करती है। हालांकि, आईसीसी राष्ट्रीय नीतियों से जुड़े मामलों में सरकारों की भूमिका का सम्मान करती है।” अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या पाकिस्तान अपने फैसले पर दोबारा विचार करता है या टीम इंडिया को बिना खेले ही भारत-पाकिस्तान मुकाबले के 2 अंक मिलना तय हो जाता है।

Read More: IND vs PAK: अंडर-19 विश्व कप में भारत ने पाकिस्तान को 58 रनों से रौंदते हुए टूर्नामेंट से किया बाहर, सेमीफाइनल में पहुंची टीम इंडिया

IND vs PAK: पाक ने की एक और नीच हरकत, टी20 वर्ल्ड कप में भारत के खिलाफ मैच नहीं खेलेगा पाकिस्तान

न कोई बाउंड्री न कोई सिक्स... T20 World Cup से पहले बुरी तरह फेल हुए बाबर आजम, एडम जैम्पा ने 5वीं बार किया शिकार