IND vs NZ Final: लगातार 12वीं बार टॉस हारे रोहित शर्मा, न्यूजीलैंड को लगा करारा झटका, पढ़ें पूरी रिपोर्ट

IND vs NZ Final: दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में महफिल सज गई है। आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल शुरु हो चुका है। भारत और न्यूजीलैंड मैदान पर एक दूसरे के विरुद्ध खेलने उतरी है।

icon द्वारा राज किरन
iconPublished: 09 Mar 2025, 02:48 PM

IND vs NZ Final: दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट स्टेडियम में महफिल सज गई है। आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल शुरु हो चुका है। भारत और न्यूजीलैंड मैदान पर एक दूसरे के विरुद्ध खेलने उतरी है। टॉस हुआ और कीवी टीम के पक्ष में गया।

कप्तान मिचेल सैंटनर ने टॉस जीतने के बाद पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन कैसी है, आगे इस आर्टिकल में हम इसकी चर्चा करने वाले हैं।

IND vs NZ Final: देखें दोनों टीमों की प्लेइंग इलेवन

आईसीसी चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब कौन जीतेगा, इसका फैसला अब से कुछ ही घंटों बाद हो जाएगा। भारत और न्यूजीलैंड में से कोई एक टीम ट्रॉफी की हकदार बनेगी। हालांकि इससे पहले उन्हें फाइनल मुकाबले को अपने नाम करना होगा। मैच की बात करें तो टॉस न्यूजीलैंड ने जीता, और उनका फैसला पहले बल्लेबाजी करने का था।

अब जरा दोनों टीमों के अंतिम-11 की बात कर लेते हैं। जहां तक रही इंडियन टीम की बात, तो रोहित शर्मा की अगुवाई वाली टीम में कोई बदलाव नहीं हुआ है। सभी 11 प्लेयर हूबहू वहीं हैं, जिन्होंने ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ सेमीफाइनल मुकाबले में शिरकत की थी। दूसरी तरफ कीवी खेमे पर नजर डालें तो चोटिल तेज गेंदबाज मैट हेनरी इस मैच में नहीं खेल रहे हैं। उनके स्थान पर नाथम स्मिथ को मौका मिला है।

एक बात तो तय है कि यह मैच काफी रोमांचक होने वाला है। शायद ही कोई टीम एकतरफा अंदाज में इसे जीतने में सफल रहेगी। बता दें कि इससे पहले भारत-न्यूजीलैंड ग्रुप स्टेज के दौरान टकराई थी। भारतीय टीम ने 44 रनों से न्यूजीलैंड को हराया था।

टीम इंडिया की प्लेइंग इलेवन इस प्रकार है:

रोहित शर्मा (कप्तान), शुभमन गिल (उपकप्तान), विराट कोहली, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, केएल राहुल, हार्दिक पांड्या, रविंद्र जडेजा, कुलदीप यादव, मोहम्मद शमी, वरुण चक्रवर्ती।

न्यूजीलैंड की प्लेइंग इलेवन इस प्रकार है:

विल यंग, रचिन रविंद्र, केन विलियमसन, डैरिल मिचेल, टॉम लाथम, ग्लेन फिलिप्स, माइकल ब्रेसवेल, मिचेल सैंटनर, नाथम स्मिथ, काइल जैमिसन, विल ओर्रौके।

Read More Here:

WPL 2025 से बाहर हुई पिछले साल की चैंपियन RCB, सोशल मीडिया पर फैंस ने दिए कुछ इस तरह के रिएक्शन