IND vs NZ Dubai Pitch: भारत बनाम न्यूजीलैंड Champions Trophy Final मैच के लिए दुबई मैदान में इस्तेमाल होने वाली पिच की पहली तस्वीर सामने आई है। जानिए पिच का हाल देख यहां कितना स्कोर बन सकता है।
IND vs NZ: भारत-न्यूजीलैंड चैंपियंस ट्रॉफी फाइनल के लिए पिच तैयार, दुबई मैदान से पिच की फोटो हुई लीक
IND vs NZ Dubai Pitch Report: भारत बनाम न्यूजीलैंड, चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का फाइनल मैच (IND vs NZ Final) कुछ ही घंटों की दूरी पर है। यह मैच दुबई इंटरनेशनल क्रिकेट ग्राउंड पर खेला जाना है, जिसकी पिच की पहली तस्वीर सामने आ गई है। यह जानकारी पहले ही सामने आ चुकी है कि फाइनल मुकाबला उसी पिच पर खेला जाएगा, जिस पर भारत बनाम पाकिस्तान (IND vs PAK) मैच खेला गया था।
भारत-पाकिस्तान चैंपियंस ट्रॉफी मैच को याद करें तो उस भिड़ंत में पाक टीम ने पहले खेलते हुए 241 रन बनाए थे। जवाब में 242 रनों के लक्ष्य को चेज करने में भारतीय टीम के पसीने छूट गए थे। विराट कोहली ने इसी पिच पर खेलते हुए 100 रन की पारी खेली थी। इसे संकेत ही माना जा सकता है कि भारत-न्यूजीलैंड फाइनल मैच (IND vs NZ) में भी बल्लेबाजी आसान नहीं होगी।
IND vs NZ: दुबई की पिच की पहली तस्वीर
पिच को पहली नजर में देखने पर पता चलता है कि वह सूखे मिजाज की है। ग्रुप स्टेज में जब भारत बनाम न्यूजीलैंड मैच (IND vs NZ) हुआ, उसके लिए भी कुछ ऐसी ही पिच तैयार की गई थी। उस मैच को याद करें तो भारतीय स्पिनरों ने खूब कहर बरपया था।
न्यूजीलैंड टीम उस मैच में ऑल-आउट हो गई थी और 10 में से 9 विकेट भारत के स्पिन गेंदबाजों ने झटके थे। मगर कीवी टीम के लिए मैट हेनरी ने कहर बरपाते हुए 5 विकेट लिए थे। दोनों टीमों के गेंदबाजी लाइन-अप के लिए यह पिच कारगर रह सकती है।
भारत-पाकिस्तान मैच इसी पिच पर खेला गया
23 फरवरी को चैंपियंस ट्रॉफी 2025 में भारत-पाकिस्तान मैच इसी पिच पर खेला गया था। उस मैच में 92.1 ओवर गेंदबाजी हुई, जिनमें दोनों टीमों की ओर से 485 रन ही बन पाए थे। उस मुकाबले में तेज गेंदबाजों ने खूब संघर्ष किया, जो केवल 5 विकेट ले पाए थे। दूसरी ओर स्पिनरों ने बढ़िया इकॉनमी रेट, बढ़िया गेंदबाजी औसत के साथ 7 विकेट लिए थे। आगामी फाइनल मुकाबले में विशेष रूप से वरुण चक्रवर्ती आकर्षण का केंद्र बने होंगे।
A first look of the Dubai pitch for the Champions Trophy 2025 final match against New Zealand.
— Jay Cricket. (@Jay_Cricket12) March 8, 2025
[ RevSportzGlobal ] pic.twitter.com/F8FiT2jFoC
Read More Here: