IND vs ENG: 3 ओपनर बल्लेबाज जो रोहित शर्मा की जगह Team India के लिए हो सकते हैं यशस्वी के जोड़ीदार

भारतीय क्रिकेट टीम (Team India) कुछ ही दिनों के बाद इंग्लैंड के खिलाफ टेस्ट सीरीज खेलने जा रही है। 5 मैचों की होने वाली इस टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया इंग्लैंड पहुंच गई है।

icon द्वारा Kalpesh Kalal
iconPublished: 07 Jun 2025, 04:05 PM

Who will open with Yashasvi Jaiswal for Team India: आईपीएल के 18वें सीजन का कारवां खत्म हो गया है। जिसके बाद अब टीम इंडिया (Team India) के इंग्लैंड दौरे की हलचल देखने को मिल रही है। इंग्लैंड के खिलाफ भारतीय क्रिकेट टीम 5 मैचों की टेस्ट सीरीज खेलेगी। जिसकी शुरुआत 20 जून से होने जा रही है। कुछ ही दिनों के बाद शुरू हो रही इस सीरीज के लिए टीम इंडिया शुभमन गिल की कप्तानी में खेलने के लिए इंग्लैंड की सरजमीं पर पहुंच गई है।

Team India के लिए यशस्वी के साथ कौन करेगा पारी की शुरुआत?

इंग्लैंड के खिलाफ इस दौरे पर टीम इंडिया (Team India) के पूर्व कप्तान रोहित शर्मा नहीं हैं, जिन्होंने पिछले ही महीनें संन्यास ले लिया था। अब टेस्ट में रोहित शर्मा के स्थान पर यशस्वी जायसवाल के साथ ओपनिंग कौन करेगा? ये एक बड़ा सवाल है। यशस्वी के साथ पारी की शुरुआत करने की रेस में कई नाम हैं। तो चलिए आपको इस आर्टिकल में बताते हैं वो 3 बल्लेबाज जो यशस्वी जायसवाल के साथ कर सकते हैं पारी की शुरुआत।

#3. अभिमन्यु ईश्वरन

टीम इंडिया (Team India) इंग्लैंड के दौरे पर पहुंच गई है। जहां कुछ खिलाड़ी इंडिया-ए के लिए खेलने के लिए पहले से ही पहुंच गए। जिसमें इंडिया ए की कप्तानी अभिमन्यु ईश्वरन कर रहे हैं। अभिमन्यु हालांकि इंडिया ए के लिए अब तक खास प्रदर्शन नहीं कर सके हैं। लेकिन उन्हें अगर प्लेइंग-11 में मौका मिला तो वो यशस्वी जायसवाल के साथ पारी की शुरुआत कर सकते हैं।

#2. साई सुदर्शन

आईपीएल के 18वें सीजन में रनों का अंबार लगाने वाले युवा बल्लेबाज साई सुदर्शन तैयार हैं। तमिलनाडू के इस होनहार खिलाड़ी को भारत के इंग्लैंड दौरे की टीम में चुना गया है और उनकी मौजूदा लय को देखते हुए तो प्लेइंग-11 में स्थान पक्का नजर आ रहा है। भारतीय टीम के इस दौरे पर रोहित शर्मा तो नहीं खेल रहे हैं। ऐसे में हो सकता है कि यशस्वी जायसवाल के साथ साई सुदर्शन को ओपनिंग के लिए उतारा जाए। उन्होंने बतौर ओपनर अच्छा प्रदर्शन किया है।

#1 केएल राहुल

भारतीय क्रिकेट टीम (Team India) के स्टार बल्लेबाज केएल राहुल इंग्लैंड के दौरे पर टीम के सबसे अनुभवी बल्लेबाज होने वाले हैं। इस 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में केएल राहुल से काफी उम्मीदें हैं। उन्होंने हर बार अपने प्रदर्शन से प्रभावित किया है। केएल राहुल ने इंग्लैंड लॉयंस के खिलाफ खेले जा रहे मैच में भारत ए के लिए कमाल की पारी खेलते हुए शतक जड़ा है। ऐसे में उन्होंने अपनी फॉर्म के संकेत दे दिए हैं और अब माना जा रहा है कि वो यशस्वी जायसवाल के साथ पारी की शुरुआत करने के सबसे प्रबल दावेदार हैं।

Also Read- क्या है KL Rahul की जबरदस्त फिटनेस का राज? चुस्ती के साथ खेलते हैं तीनों फॉर्मेट