IND vs ENG: रोहित, साई सुदर्शन ओपनर, नंबर 3-4-5 पर गिल, विराट और केएल राहुल इंग्लैंड के खिलाफ हिटमैन की कप्तानी में इन 15 खिलाड़ियों को मिल सकता है मौका

IND vs ENG: इस वक्त टीम इंडिया के खिलाड़ी आईपीएल खेलने में बिजी है जिसकी समापन के बाद टीम इंडिया का कार्यक्रम काफी ज्यादा व्यस्त रहने वाला है।

icon द्वारा Nishu Raj
iconPublished: 13 Apr 2025, 10:00 PM

IND vs ENG: इस वक्त टीम इंडिया के खिलाड़ी आईपीएल खेलने में बिजी है जिसकी समापन के बाद टीम इंडिया का कार्यक्रम काफी ज्यादा व्यस्त रहने वाला है। आपको बता दे कि आईपीएल की समाप्ति के बाद टीम इंडिया को इंग्लैंड का दौरा करना है जहां पांच मैचों की टेस्ट सीरीज खेली जानी है। इस सीरीज में एक से बढ़कर एक युवा और दिग्गज खिलाड़ी नजर आएंगे। वहीं आईपीएल में धमाल मचाने वाले कई युवा खिलाड़ियों को भी इसका इनाम मिल सकता है और इस सीरीज में रोहित शर्मा के साथ साई सुदर्शन ओपनिंग करते दिखेंगे।

IND vs ENG: इंग्लैंड के खिलाफ रोहित होंगे कप्तान

IND vs ENG

इंग्लैंड के खिलाफ टीम इंडिया जो टेस्ट सीरीज (IND vs ENG) खेलेगी, उसमें रोहित शर्मा भारत की कप्तानी कर सकते हैं। भले ही उनका प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा हो और टीम को न्यूजीलैंड और ऑस्ट्रेलिया के खिलाफ दो टेस्ट सीरीज में हार का सामना करना पड़ा हो. इसके बावजूद भी रोहित शर्मा पर बीसीसीआई एक बार फिर भरोसा जताना चाहेगी। ऐसे में उनके ऊपर यह जिम्मेदारी होगी कि वह अपनी टीम को अच्छी शुरुआत दिलाए और एक विस्फोटक पारी खेलें।

रोहित- सुदर्शन करेंगे ओपनिंग

इंग्लैंड के खिलाफ खेली जाने वाली पांच मैचों की टेस्ट सीरीज में रोहित शर्मा- साई सुदर्शन के साथ ओपनिंग करते नजर आएंगे, जिनके अंदर भारत को शानदार शुरुआत दिलाने की क्षमता नजर आती है। इस वक्त खेले जा रहे आईपीएल 2025 में साई सुदर्शन जिस तरह की बल्लेबाजी कर रहे हैं ऐसे में वह ओपनिंग करते हुए रोहित शर्मा का भरपूर समर्थन कर सकते हैं और इन दोनों खिलाड़ियों के अंदर इंग्लैंड के खिलाफ भारत को शानदार शुरुआत दिलाने की क्षमता है।

इंग्लैंड IND vs ENG के खिलाफ टेस्ट सीरीज के लिए टीम इंडिया का संभावित स्क्वाड

रोहित शर्मा (कप्तान), साईं सुदर्शन, शुभ्मन गिल, विराट कोहली, केएल राहुल (विकेटकीपर), नीतीश रेड्डी, ऋतुराज गायकवाड, श्रेयस अय्यर, अक्षर पटेल, रविंद्र जडेजा, रियान पराग, शार्दुल ठाकुर, जसप्रीत बुमराह, मोहम्मद शमी, वरुण चक्रवर्थी और मोहम्मद सिराज

Read Also: IPL 2025: मुंबई के खिलाफ 50 रन जड़ते ही इतिहास रच देंगे KL Rahul, विराट भी अपने करियर में नहीं कर सके हैं ये कारनामा