IND vs ENG 2nd Test Weather: बारिश में धुल जाएगा भारत-इंग्लैंड का दूसरा टेस्ट? जानिए 2 जुलाई को कैसा रहेगा बर्मिंघम का मौसम

IND vs ENG 2nd Test Weather Forecast: भारत और इंग्लैंड के बीच बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट की शुरुआत 02 जुलाई से होगी। मुकाबले के पहले ही दिन बारिश मजा किरकिरा कर सकती है।

iconPublished: 30 Jun 2025, 11:31 AM
iconUpdated: 07 May 2026, 04:40 PM

IND vs ENG 2nd Test Weather Forecast And Update Birmingham: भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला 02 जुलाई से बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेला जाना है। लीड्स के हेडिंग्ले में खेले गए पहले टेस्ट में शुभमन गिल की कप्तानी वाली टीम इंडिया को 5 विकेट करारी शिकस्त झेलनी पड़ी थी। अब भारतीय टीम दूसरा टेस्ट जीतकर सीरीज 1-1 से बराबर करना चाहेगी।

हालांकि मौसम का अपडेट को देखकर ऐसा लग नहीं रहा है कि टीम इंडिया बर्मिंघम टेस्ट में जीत हासिल कर सीरीज को बराबरी पर ला पाएगी क्योंकि बर्मिंघम में दूसरे टेस्ट के पहले दिन यानी 02 जुलाई को बारिश के आसार नजर आ रहे हैं। तो आइए जानते हैं कि पहले दिन बर्मिंघम का मौसम कैसा रहेगा।

2 जुलाई को बर्मिंघम का मौसम

मौसम की रिपोर्ट की मानें तो 02 जुलाई को बर्मिघम में बारिश के आसार हैं। लोकल समय के अनुसार, मैच की शुरुआत 11 बजे से होगी और टॉस 10:30 बजे होगा। मैच की शुरुआत के वक्त ही बारिश की भी संभावना जताई जा रही है। 20 प्रतिशत बारिश आने की उम्मीद दिख रही है। इसके अलावा पूरे दिन आसमान में बादल छाए रह सकते हैं। हालांकि बीच-बीच में आसमान साफ भी हो सकता है।

IND vs ENG 2nd Test Weather Forecast

इस मौसम के हिसाब से मैच को बीच में रोकने की भी नौबत आ सकती है। अगर पहले ही दिन मैच में बारिश के कारण खलल पड़ता है, तो दोनों ही टीमों के लिए जीत दर्ज करना बिल्कुल भी आसान नहीं होगा। दिन में वक्त बढ़ने के साथ हवाएं तेज होने की उम्मीद है यानी तीसरे सेशन के दौरान करीब 18 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से हवाएं चल सकती हैं।

IND vs ENG 2nd Test Weather Forecast

पहले दिन बल्लेबाजों को हो सकती है मुश्किल

बता दें कि बर्मिंघम टेस्ट का पहला दिन बल्लेबाजों के लिए बड़ी मुश्किल साबित हो सकता है। ठंडा मौसम, ओवरकास्ट कंडीशन और तेज हवाएं बल्लेबाजों के लिए मुश्किलें पैदा कर सकती है। इस तरह की कंडीशन तेज गेंदबाजों के लिए फायदेमंद होगी। इस लिहाज से टॉस जीतने वाली टीम पहले गेंदबाजी करना चाहेगी।

Read more: एक या दो नहीं, वेस्टइंडीज के गेंदबाज पर लगे 11 रेप केस! करियर खत्म होने की कगार पर पहुंचा