India vs England: साई सुदर्शन डेब्यू में फेल, करुण नायर कमबैक पर फ्लॉप... हेडिंग्ले टेस्ट में दोनों प्लेयर बिना खाता खोले लौटे पवेलियन

Karun Nair: टेस्ट क्रिकेट में करीब 8 साल बाद वापसी करने वाले करुण नायर बिना खाता खोले ही पवेलियन लौट गए। नायर के जैसे डेब्यू करने वाले साई सुदर्शन भी डक पर आउट हुए थे।

iconPublished: 21 Jun 2025, 05:21 PM
iconUpdated: 07 May 2026, 04:53 PM

Karun Nair Out On Duck: करुण नायर ने करीब 8 साल यानी 3000 से ज्यादा दिनों के बाद टेस्ट क्रिकेट में वापसी की, लेकिन वो इस मौके को बिल्कुल भी भुना नहीं पाए। नायर ने सिर्फ 4 गेंदों का सामना किया और बिना खाता खोले पवेलियन लौट गए। कुछ इसी अंदाज में डेब्यू करने वाले साई सुदर्शन भी डक पर पवेलियन लौटे थे।

बता दें कि लीड्स के हेडिंग्ले में इंग्लैंड के खिलाफ खेले जा रहे पहले टेस्ट में करुण नायर और साई सुदर्शन की बत्ती गुल हो गई। दोनों ही खिलाड़ियों से फैंस को बहुत ज्यादा उम्मीदें थीं, लेकिन दोनों ही उस पर खरे नहीं उतर सके। नायर ने इस सीरीज से पहले इंडिया-ए के लिए खेलते हुए दोहरा शतक लगाया था और सुदर्शन ने आईपीएल 2025 में कमाल का फॉर्म दिखाया था।

दोनों फ्लॉप बल्लेबाजों के बीच बैठा तगड़ा कनेक्शन

गौर करने वाली बात यह रही है कि डक पर आउट होने वाले करुण नायर और साई सुदर्शन ने 4-4 गेंदों का सामना किया। बात सिर्फ गेंदों तक ही सीमित ही नहीं रही, बल्कि दोनों ने कैच देकर ही अपना विकेट गंवाया। एक और गौर करने वाली बात यह रही कि दोनों को इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स ने ही पवेलियन की राह दिखाई।

करुण नायर के लिए आसान नहीं रही वापसी

नायर ने करीब 8 साल बाद भारतीय टेस्ट टीम में वापसी की। उनके लिए दोबारा टीम इंडिया की व्हाइट जर्सी पहनना बिल्कुल भी आसान नहीं रहा। वापसी करने से पहले नायर ने घरेलू क्रिकेट में लगातार अच्छा प्रदर्शन किया, जिसके चलते सिलेक्टर्स ने एक बार फिर उन्हें टेस्ट टीम का हिस्सा बनाने का फैसला किया। अब देखना दिलचस्प होगा कि हेडिंग्ले टेस्ट की दूसरी पारी में नायर कैसा परफॉर्म करते हैं।

सुदर्शन को अभिमन्यु ईश्वर से ऊपर दी गई तरजीह

साई सुदर्शन के लिए भी टीम इंडिया टेस्ट कैप हासिल करना आसान नहीं था। सुदर्शन को फर्स्ट क्लास दिग्गज बल्लेबाजों में शुमार अभिमन्यु ईश्वर से ऊपर तरजीह दी गई। अब दूसरी पारी में सभी की नजरें सुदर्शन पर रहेंगी। अगर सुदर्शन दूसरी पारी में भी फ्लॉप हो जाते हैं, तो उनके लिए दूसरे टेस्ट में जगह हासिल करने बहुत मुश्किल भी हो सकता है।

Sai Sudarshan

Read more:

Rishabh Pant Century: गिल-जायसवाल के बाद ऋषभ पंत ने जड़ा धांसू शतक, किया स्पाइडर सेलिब्रेशन; अंग्रेजों के छूटे पसीने