IND vs ENG 1st Test Day 1: यशस्वी जायसवाल-शुभमन गिल का शतक, पंत ने की फिफ्टी; भारत ने बनाया सबसे बड़ा स्कोर; इंग्लैंड के छूटे पसीने

IND vs ENG 1st Test Day 1 Highlights: लीड्स के हेडिंग्ले में भारत और इंग्लैंड के बीच पहला टेस्ट खेला जा रहा है। मुकाबले का पहला दिन समाप्त होने पर टीम इंडिया ने 359/3 रन बोर्ड पर लगा लिए हैं।

iconPublished: 20 Jun 2025, 11:07 PM
iconUpdated: 07 May 2026, 05:00 PM

IND vs ENG 1st Test Day 1 Highlights: लीड्स के हेडिंग्ले में भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा रहा है। मुकाबले का पहला दिन समाप्त हो गया है, जो पूरी तरह से भारत के नाम रहा। टीम इंडिया के लिए यशस्वी जायसवाल और कप्तान शुभमन गिल ने शतक लगाए। इसके अलावा उपकप्तान ऋषभ पंत ने अर्धशतक पूरा कर लिया। वहीं टीम इंडिया ने दिन समाप्त होने तक 359/3 रन बोर्ड पर लगाकर सबसे बड़ा स्कोर बनाने का रिकॉर्ड भी कायम कर दिया है।

जायसवाल और कप्तान गिल का शतक

पहले बैटिंग करने उतरी टीम इंडिया के लिए ओपनर बल्लेबाज यशस्वी जायसवाल ने शानदार पारी खेलते हुए 159 गेंदों में 16 चौके और 1 छक्के की मदद से 101 रन बनाए। जायसवाल की इस पारी ने टीम को मजबूती प्रदान की।

Jaiswal Century Celebration

फिर नंबर चार पर उतरे कप्तान शुभमन गिल ने इस मोमेंट को जारी रखते हुए शानदार पारी खेली और दिन खत्म होने पर 16 चौके और 1 छक्के की मदद से 127* रन बनाकर वापस लौटे।

Gill Century Celebration

उपकप्तान ऋषभ पंत ने भी गिल का साथ बखूभी निभाया। पंत ने पहले दिन की समाप्ति पर 102 गेंदों में 6 चौके और 2 छक्कों की मदद से 65* रन बना लिए हैं। अब दूसरे दिन गिल और पंत एक बार फिर भारत के लिए पारी की शुरुआत करेंगे।

भारत ने बनाया सबसे बड़ा स्कोर

बता दें कि टीम इंडिया ने पहला दिन खत्म होने पर 359/3 रन बोर्ड पर लगाए। यह टीम इंडिया के लिए इंग्लैंड की सरजमीं पर एक दिन का सबसे बड़ा टोटल रहा। इससे पहले टीम इंडिया ने इंग्लैंड में टेस्ट खेलते हुए 338 रन 2022 में बनाए थे।

इंग्लैंड के छूटे पसीने

मुकाबले में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया, जो उनके लिए बिल्कुल गलत साबित हुआ। इंग्लिश टीम सिर्फ तीन भारतीय बल्लेबाजों को ही पवेलियन भेज पाई। इसमें 2 विकेट बेन स्टोक्स और 1 ब्रायडन कार्स ने अपने नाम किया। टीम इंडिया ने 3 विकेट केएल राहुल (42), साई सुदर्शन (00) और शतकवीर यशस्वी जायसवाल के रूप में गंवाए।

Read more:

भारत-इंग्लैंड टेस्ट में ही बिजी रह गए आप, उधर स्कॉटलैंड ने नेपाल को हराकर कर दिया कमाल