IND vs ENG 1st Test: हेडिंग्ले टेस्ट में भारत की 'शर्मनाक' हार, 148 साल पुराना टूटा रिकॉर्ड! अंग्रेजों ने वसूला दो गुना लगान

IND vs ENG 1st Headingley Test Highlights: हेडिंग्ले टेस्ट में इंग्लैंड ने भारत को 5 विकेट से हराकर 148 साल पुराना रिकॉर्ड चकनाचूक कर दिया। इंग्लैंड ने 371 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए शानदार जीत दर्ज की।

iconPublished: 24 Jun 2025, 10:48 PM
iconUpdated: 07 May 2026, 01:16 PM

IND vs ENG 1st Headingley Test Full Highlights: हेडिंग्ले टेस्ट में इंग्लैंड ने भारत को 5 विकेट से हराकर 148 साल पुराना रिकॉर्ड चकनाचूक कर दिया। इंग्लैंड ने 371 रनों के लक्ष्य का पीछा करते हुए शानदार जीत दर्ज की। टीम को जीत दिलाने में ओपनर बल्लेबाज बेन डकेट ने 149 रनों की शानदार पारी खेलकर अहम योगदान दिया।

भारत ने चौथे दिन इंग्लैंड के सामने 371 रनों का लक्ष्य रखा था। चौथा दिन समाप्त होने तक इंग्लैंड ने बिना कोई विकेट गंवाए 21 रन बोर्ड पर लगा लिए थे। अब पांचवें और आखिरी दिन इंग्लैंड को जीत के लिए 350 रनों की दरकरार थी। एक पल को लगा कि आखिरी दिन चेज में 350 रन बनाना आसान नहीं होगा, लेकिन टीम इंडिया घटिया बॉलिंग ने इस 'असंभव' को 'संभव' कर दिया।

Ben Stokes in test

148 साल पुराना टूटा रिकॉर्ड

यह टेस्ट क्रिकेट के इतिहास का पहला ऐसा मुकाबला रहा, जिसमें एक टीम की तरफ से पांच शतक लगाए गए और फिर भी वो टीम मुकाबला हार गई। इससे पहले 1928/29 की एशेज सीरीज में मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड में खेले गए मुकाबले में ऑस्ट्रेलिया की तरफ से 4 शतक लगे थे, लेकिन टीम को हार का सामना करना पड़ा था।

Zak Crawley and Ben Duckett

पांचवें दिन रन चेज में इंग्लैंड का कमाल

पांचवें दिन इंग्लैंड को 350 रन चाहिए थे। पहले सेशन में इंग्लैंड ने बिना कोई विकेट गंवाए 117 रन बोर्ड पर लगा दिए, जिससे टीम को काफी मजबूती मिली।

फिर दूसरे सेशन में इंग्लैंड ने 4 विकेट गंवाए। दूसरा सेशन खत्म होने तक 269/4 रन बोर्ड पर लगा दिए थे। अब इंग्लैंड को तीसरे सेशन में जीत के लिए सिर्फ 102 रनों की दरकार थी।

तीसरे सेशन के खत्म होने से पहले इंग्लैंड ने 373/5 रन बनाकर टीम को जीत दिला दी। टीम के लिए जो रूट और जेमी स्मिथ ने छठे विकेट के लिए 71* (88) रनों की साझेदारी कर टीम को जीत की लाइन पार करवा दी।

Ben Duckett Century Celebration

ऐसा रहा पूरे मैच का हाल

मुकाबले में मेजबान इंग्लैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने फैसला किया। पहले बैटिंग करने उतरी टीम इंडिया ने 10 विकेट के नुकसान पर 471 रन बोर्ड पर लगाए। इसके बाद इंग्लैंड ने अपनी पहली पारी में 10 विकेट के नुकसान पर 465 रन बनाए। फिर भारत ने अपनी दूसरी पारी में 364/10 रन बनाकर इंग्लैंड को 371 रनों का लक्ष्य दिया। इंग्लैंड ने सिर्फ 5 विकेट के नुकसान पर इस लक्ष्य को हासिल कर जीत दर्ज कर ली।

Read more: 'एक तरफ मोहम्मद, दूसरी तरफ कृष्ण...' स्टंप माइक में कैद शुभमन गिल की आवाज हो गई वायरल; देखें VIDEO