इंग्लैंड में टीम इंडिया के साथ हुई 'नाइंसाफी'? हेडिंग्ले टेस्ट के पांचवें दिन अंपायर ने एक नहीं सुनी

Injustice With India In Headingley Test: हेडिंग्ले टेस्ट के पांचवें दिन टीम इंडिया के साथ खुलेआम नाइंसाफी हुई। अंपायर ने भारतीय खिलाड़ियों की एक बात नहीं सुनी।

iconPublished: 24 Jun 2025, 05:20 PM
iconUpdated: 07 May 2026, 04:58 PM

Injustice With India In Headingley Test Day 5: भारत और इंग्लैंड के बीच हेडिंग्ले में पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का पहला मुकाबला खेला जा रहा है। मुकाबले के पांचवें दिन मेजबान इंग्लैंड जीत की तरफ अग्रसर दिख रही है। इसी बीच टीम इंडिया के साथ 'नाइंसाफी' होने की बड़ी खबर सामने आई। भारतीय खिलाड़ी अंपायर से बात करते रहे, लेकिन अंपायर ने उनकी एक बात नहीं सुनी। तो आइए जानते हैं कि पूरा माजरा क्या है।

बात दरअसल कुछ ऐसी है कि पांचवें दिन जब शार्दुल ठाकुर गेंदबाजी के लिए आए, तो उन्होंने अंपायर से गेंद का शेप खराब होने की शिकायत की। शार्दुल चाहते थे कि अंपायर उन्हें दूसरी गेंद दें, लेकिन ऐसा नहीं हुआ। अंपायर ने गेंद को बिल्कुल ठीक बताया और मैच को आगे बढ़ाया।

अंपायर ने एक नहीं सुनी

शार्दुल ने एक बार नहीं बल्कि तीन बार अंपायर से गेंद को बदलने की मांग की, लेकिन अंपायर ने उनकी एक नहीं सुनी। भारतीय गेंदबाज ने अंपायर को बताना चाहा कि गेंद का शेप बिगड़ गया, जिससे उन्हें बॉलिंग में मदद नहीं मिल रही है। शार्दुल के बार-बार समझाने पर भी अंपायर ने उनकी किसी बात को तवज्जो नहीं दी।

मुश्किल में टीम इंडिया

पांचवे दिन टीम इंडिया काफी मुश्किल में नजर आ रही है। इंग्लिश बल्लेबाज रन चेज में कमाल करते हुए नजर आ रहे हैं। इंग्लैंड की बल्लेबजी देखकर ऐसा ही प्रतीत हो रहा है कि टीम इंडिया यह मुकाबला गंवा देगी।

Injustice With India In Headingley Test

भारत ने दिया 371 रनों का लक्ष्य

गौरतलब है कि टीम इंडिया चौथे दिन 364 रन पर ऑलआउट हुई थी। इसके साथ टीम इंडिया ने इंग्लैंड को 371 रनों का टारगेट दिया था। इंग्लैंड ने चौथा दिन खत्म होने तक बिना कोई विकेट गंवाए 21 रन बना लिए थे। पांचवें दिन इंग्लैंड को 350 रनों की दरकार थी। इस खबर को लिखे जाने तक इंग्लैंड ने बिना कोई विकेट गंवाए 100 रनों का आंकड़ा पार कर लिया है।

Read more: डेब्यू हो तो ऐसा... इंग्लैंड की जमीं पर चमके ईशान किशन और तिलक वर्मा, अंग्रेज गेंदबाजों को जी भर कूटा