IND vs ENG: हेडिंग्ले टेस्ट के पांचवें दिन जीत के करीब पहुंचा इंग्लैंड, बारिश ने दिया दखल; भारत को होगा फायदा!

IND vs ENG 1st Headingley test Day 5 Rain Interrupts: हेडिंग्ले टेस्ट के पांचवें दिन दूसरे सेशन के अंत में बारिश ने दस्तक दी। बारिश के कारण जीत की तरफ बढ़ रही इंग्लैंड को नुकसान पहुंच सकता है, जबकि टीम इंडिया को बड़ा फायदा पहुंच सकता है।

iconPublished: 24 Jun 2025, 08:54 PM
iconUpdated: 07 May 2026, 04:21 PM

IND vs ENG 1st Headingley test Day 5 Rain Interrupts: हेडिंग्ले टेस्ट के पांचवें दिन दूसरे सेशन के अंत में बारिश ने दस्तक दी। बारिश के कारण जीत की तरफ बढ़ रही इंग्लैंड को नुकसान पहुंच सकता है, जबकि टीम इंडिया को बड़ा फायदा पहुंच सकता है। बारिश के कारण टी ब्रेक पहले ही कर दिया गया। तो आइए जानते हैं कि कैसे यह बारिश भारत के लिए फायदेमंद और इंग्लैंड के लिए नुकसानदायक साबित हो सकती है।

बता दें कि यह दिन में दूसरी बार बारिश ने दखल दिया है। रन चेज के लिए मैदान पर मौजूद इंग्लिश टीम पहले सेशन में अच्छे फॉर्म में दिखी। लेकिन दूसरे सेशन में टीम इंडिया ने 4 विकेट चटकाए।

बारिश से कैसे भारत को होगा फायदा?

सबसे पहले बारिश से टाइम का फर्क पड़ेगा जिससे मुकाबला ड्रॉ होना का चांस बढ़ेगा। इसके अलावा बारिश के बाद ओवरकास्ट कंडीशन में भारतीय तेज गेंदबाजों को मदद मिल सकती है, जिससे इंग्लिश बल्लेबाज जल्दी-जल्दी आउट हो सकते हैं। इस लिहाज से टीम इंडिया के पास मुकाबला जीतने का चांस हो जाएगा।

IND vs ENG 1st Headingley test Day 5 Rain Interrupts

भारत के लिए अच्छा रहा दूसरा सेशन

जहां टीम इंडिया पांचवें दिन के पहले सेशन में कोई विकेट नहीं चटका सकी। वहीं दूसरे सेशन में टीम इंडिया ने 4 विकेट चटकाए। इसमें 2 विकेट शार्दुल ठाकुर और 2 विकेट प्रसिद्ध कृष्णा को मिले।

दूसरे सेशन तक मुकाबले का हाल

गौरतलब है कि मेजबान इंग्लैंड 371 रनों के चेज के लिए मैदान पर है। इंग्लैंड ने पांचवें दिन तक के दूसरे सेशन तक 269/4 रन बना लिए हैं। अब इंग्लैंड जीत दर्ज करने के लिए आखिरी सेशन में 102 रनों की दरकार है। टीम के लिए कप्तान बेन स्टोक्स और जो रूट क्रीज पर मौजूद हैं। अब देखना दिलचस्प होगा कि मुकाबला का नतीजा क्या निकलता है।

Read more: विराट कोहली के टेस्ट रिटायरमेंट की सौरव गांगुली ने बताई सच्चाई, BCCI को लेकर खोला बड़ा राज