IND vs ENG: हेडिंग्ले टेस्ट में बारिश ने दिया दखल, टीम इंडिया की बढ़ी मुश्किल; क्या इंग्लैंड को होगा फायदा?

IND vs ENG 1st Headingley test day 3 rain: भारत और इंग्लैंड के बीच लीड्स के हेडिंग्ले में खेले जा रहे पहले टेस्ट के तीसरे दिन बारिश आ गई। बारिश टीम इंडिया के लिए मुश्किलें पैदा कर सकती है।

iconPublished: 22 Jun 2025, 10:37 PM
iconUpdated: 07 May 2026, 03:33 PM

IND vs ENG 1st Headingley test day 3 rain stops play: भारत और इंग्लैंड के बीच लीड्स के हेडिंग्ले में खेले जा रहे पहले टेस्ट के तीसरे दिन बारिश आ गई। बारिश टीम इंडिया के लिए मुश्किलें पैदा कर सकती है। बारिश तीसरे सेशन के दौरान आई, जब दिन खत्म होने में कुछ ही वक्त बाकी रह गया था। बारिश के कारण दिन का खेल कुछ देर पहले ही समाप्त कर दिया गया। हालांकि इस बारिश से किसी भी टीम को कोई फायदा नहीं पहुंचेगा।

बारिश आने से पहले दूसरी पारी के लिए मैदान पर मौजूद टीम इंडिया 2 विकेट गंवा चुकी थी। बारिश के कारण समाप्त हुए दिन में टीम इंडिया ने 90/2 रन स्कोर कर लिए हैं। केएल राहुल और कप्तान शुभमन गिल क्रीज पर मौजूद हैं। राहुल ने 7 चौकों की मदद से 47* और कप्तान गिल ने 1 चौके की मदद से 6* रन बना लिए हैं।

IND vs ENG 1st Headingley test day 3 rain stops play

जीत के लिए टीम इंडिया का संघर्ष जारी

बता दें कि जीत के लिए टीम इंडिया का संघर्ष जारी नजर आ रहा है। तीसरा दिन समाप्त होने तक भारत ने 96 रनों की बढ़त हासिल कर ली है। यहां से टीम इंडिया को जीत हासिल करने के लिए इंग्लैंड का बड़ा टारगेट देना होगा। अब देखना दिलचस्प होगा कि भारतीय टीम इंग्लैंड को कितने रनों का टारगेट दे पाती है।

पहली पारी में इंग्लैंड ने किया कमाल

मुकाबले में इंग्लैंड ने टॉस जीतकर गेंदबाजी करने का फैसला किया था। पहले बैटिंग करने उतरी टीम इंडिया ने 471/10 रन बोर्ड पर लगाए। फिर अपनी पहली पारी में बैटिंग के लिए उतरी इंग्लैंड ने शानदार खेल दिखाया। इंग्लैंड ने पहली पारी में 465/10 रन बोर्ड पर लगाए। इस टोटल के साथ इंग्लैंड ने मुकाबला लगभग बराबरी पर लाकर खड़ा कर दिया था। इस दौरान इंग्लैंड के लिए ओली पोप ने सबसे बड़ी पारी खेलते हुए 14 चौकों की मदद से 106 रन बनाए।

Read more: Headingley Test: यशस्वी जायसवाल के कैच छोड़ने का दवाब बैटिंग में आया नजर, सिंगल डिजिट पर लौटे पवेलियन; मुश्किल में भारत!