IND vs AUS 4th T20I: पिछले मैच के 'प्लेयर ऑफ द मैच' अर्शदीप सिंह होंगा बाहर? हार्षित राणा को मिलेगी जगह? चौथे टी20 में भारत की प्लेइंग 11

IND vs AUS 4th T20I: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला गुरुवार (06 नवंबर) को खेला जाएगा। इस मैच में टीम इंडिया की प्लेइंग 11 में कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं।

iconPublished: 06 Nov 2025, 09:19 AM
iconUpdated: 06 Nov 2025, 09:37 AM

IND vs AUS 4th T20I: भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच खेली जा रही टी20 सीरीज का चौथा मुकाबला (IND vs AUS 4th T20I) गुरुवार (06 नवंबर) को खेला जाएगा। सीरीज जीतने के लिए सूर्यकुमार यादव की कप्तानी वाली टीम इंडिया को चौथा मैच जीतना हर हाल में जरूरी होगा। तो आइए जानते हैं कि क्या चौथे मैच के लिए भारत की प्लेइंग 11 में किसी तरह का कोई बदलाव देखने को मिलेगा या नहीं।

तीसरे मुकाबले में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को प्लेइंग 11 का हिस्सा बनाया गया था। वहीं हर्षित राणा को टीम से बाहर किया गया था। अर्शदीप ने मौका पाते ही कमाल की गेंदबाजी की और 3 विकेट लेकर 'प्लेयर ऑफ द मैच' बने। अब सवाल यह उठ रहा है कि क्या चौथे टी20 से फिर अर्शदीप का पत्ता कटेगा?

चौथे टी20 भारत की प्लेइंग 11 में संभावित बदलाव (IND vs AUS 4th T20I)

सीरीज के चौथे टी20 के लिए भारत की प्लेइंग 11 में कुछ बदलाव देखने को मिल सकते हैं। टीम में स्पिनर कुलदीप यादव को शामिल किया जा सकता है। वरुण चक्रवर्ती की जगह कुलदीप को मौका दिया जा सकता है।

Kuldeep Yadav

अर्शदीप सिंह होंगे बाहर? (IND vs AUS 4th T20I)

जहां तक है अर्शदीप सिंह की, तो उनके बाहर होने के चांस बिल्कुल ना के बराबर हैं। तीसरे मैच में उन्होंने कमाल की गेंदबाजी की थी। लिहाजा अर्शदीप को मौका मिलना लगभग तय है। वहीं हर्षित राणा को तीसरे टी20 के जैसे चौथे टी20 में बेंच करनी पड़ सकती है।

IND vs AUS 4th T20I

रिंकू सिंह भी स्क्वॉड में मौजूद

बता दें कि लोअर ऑर्डर में खेलने वाले रिंकू सिंह भी भारत के स्क्वॉड में मौजूद हैं। हालांकि रिंकू को अब तक तीनों ही मैचों की प्लेइंग 11 में जगह नहीं मिली है। प्रतीत ऐसा ही हो रहा है कि पूरी सीरीज में ही उन्हें बाहर बैठकर बेंच गर्म करनी पड़ सकती है।

चौथे टी20 के लिए भारत की संभावित प्लेइंग 11

शुभमन गिल, अभिषेक शर्मा, सूर्यकुमार यादव (कप्तान), तिलक वर्मा, जितेश शर्मा (विकेटकीपर), शिवम दुबे, अक्षर पटेल, वाशिंगटन सुंदर, अर्शदीप सिंह, कुलदीप यादव, जसप्रीत बुमराह।

Read more: IND vs AUS 4th T20I: कब, कहां और कैसे लाइव देखें भारत-ऑस्ट्रेलिया का चौथा टी20? एक क्लिक में मिलेगी डिटेल

‘वें भारत के रोनाल्डो और मेसी...’ पूर्व पाकिस्तानी कप्तान ने विराट कोहली और रोहित शर्मा को लेकर दिया बड़ा बयान

WPL 2026: ऑक्शन से पहले जारी हुई रिटेंशन लिस्ट, जानिए किस टीम ने किन खिलाड़ियों पर जताया भरोसा