CSK: मौजूदा समय में आईपीएल अपने बेहद ही रोमांचक मोड पर नजर आ रहा है, जहां अब प्लेऑफ में अपनी जगह बनाने के लिए सभी फ्रेंचाइजी के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है।
बीच आईपीएल MI के इस धाकड़ खिलाड़ी ने जॉइन किया CSK का स्क्वाड! अब 'BABY AB' विरोधियों का करेंगे खात्मा
CSK: मौजूदा समय में आईपीएल अपने बेहद ही रोमांचक मोड पर नजर आ रहा है, जहां अब प्लेऑफ में अपनी जगह बनाने के लिए सभी फ्रेंचाइजी के बीच कांटे की टक्कर देखने को मिल रही है। इसी बीच देखा जाए तो चेन्नई सुपर किंग (CSK) में एक बहुत बड़ा बदलाव होने जा रहा है जहां टीम के रेगुलर कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ के बाहर होने के बाद अब एक धाकड़ खिलाड़ी की टीम में एंट्री होने वाली है, जो कभी मुंबई इंडियंस के लिए बड़े-बड़े कारनामे कर चुका है, लेकिन अब चेन्नई सुपर किंग में शामिल होने को तैयार है।
आईपीएल के बीच इस खिलाड़ी ने किया CSK जॉइन

हम यहां जिस धाकड़ खिलाड़ी की बात कर रहे हैं वह कोई और डेवाल्ड ब्रेविस है जो आईपीएल में इससे पहले मुंबई इंडियंस के लिए बड़े-बड़े कारनामे कर चुके हैं। अब माना जा रहा है कि चेन्नई सुपर किंग के साथ यह खिलाड़ी जुड़ सकता है। आपको बता दे की ऋतुराज गायकवाड़ के चोटिल होने के बाद सीएसके (CSK) को एक तूफानी बल्लेबाज की जरूरत है और ब्रेविस इस विकल्प को पूरा कर सकते हैं।
चेन्नई सुपर किंग के पास एक विदेशी विकल्प बचे हुए हैं। यही वजह है कि यह खिलाड़ी उस जगह को भर सकते हैं। इस खिलाड़ी ने इससे पहले मुंबई इंडियंस के लिए और साउथ अफ्रीका 20 लीग में बेहतरीन प्रदर्शन किया है। ऐसे में माना जा रहा है कि बाकी के बचे मुकाबले के लिए यह चेन्नई सुपर किंग में खेल सकते हैं।
अब 'BABY AB' करेंगे विरोधियों का खात्मा
ऋतुराज के चोटिल होने के बाद चेन्नई सुपर किंग (CSK) की कमान दोबारा से महेंद्र सिंह धोनी के हाथ में आ गई है, जहां माना जा रहा है कि बहुत जल्द ही डेवाल्ड ब्रेविस चेन्नई सुपर किंग की पीली जर्सी में तेज तर्रार बल्लेबाजी करते हुए अब गेंदबाजों को खौफ में डालने के लिए नजर आने वाले हैं।
आईपीएल में इस खिलाड़ी ने 10 मैचो में 133.72 की स्ट्राइक रेट के साथ 230 रन बनाए हैं। आईपीएल के पिछले कुछ सीजन इस खिलाड़ी ने जिस तरह का खेल दिखाया, उसके बाद से ही इन्हें बेबी एबी कहा जाने लगा जो एबी डी विलियर्स की तरह ही बल्लेबाजी करते हैं।
दक्षिण अफ्रीका के यह बल्लेबाज चेन्नई सुपर किंग की बल्लेबाजी लाइनअप को मजबूत करने के साथ ही टीम के लिए प्लेऑफ की उम्मीदों को भी एक नई उड़ान दे सकते हैं। इस खिलाड़ी के आने से टीम को मजबूती मिलेगी जिनके अंदर अपनी तूफानी बल्लेबाजी से दुनिया के किसी भी गेंदबाजी आक्रमण की धज्जियां उड़ाने की काबिलियत है।