आईपीएल 2025 में सीएसके (CSK) की टीम इस वक्त काफी संघर्ष करती नजर आ रही है, जहां अभी तक खेले गए सभी मुकाबले में टीम का प्रदर्शन बेहद ही खराब रहा है।
CSK को अगर प्लेऑफ में बनानी है जगह तो तुरंत इन 3 खिलाड़ियों को दिखाना होगा प्लेइंग 11 से बाहर का रास्ता
CSK को अगर प्लेऑफ में बनानी है जगह तो तुरंत इन 3 खिलाड़ियों को दिखाना होगा प्लेइंग 11 से बाहर का रास्ता
आईपीएल 2025 में सीएसके (CSK) की टीम इस वक्त काफी संघर्ष करती नजर आ रही है, जहां अभी तक खेले गए सभी मुकाबले में टीम का प्रदर्शन बेहद ही खराब रहा है। पहले मैच में मुंबई इंडियंस को हराने के बाद टीम को लगातार चार मैंचो में हार का सामना करना पड़ा। चेन्नई सुपर किंग ने जिन बड़े-बड़े खिलाड़ियों पर दांव लगाया, वह सबसे ज्यादा फ्लॉप साबित हो रहे हैं जिन्हें अब प्लेइंग इलेवन से बाहर करने का वक्त आ गया है और उनकी जगह पर कई अन्य प्रतिभाशाली खिलाड़ी टीम में मौका पाने के हकदार नजर आ रहे हैं।
CSK: रविचंद्रन अश्विन
9.75 करोड रुपए की मोटी रकम के साथ रविचंद्रन अश्विन को टीम ने इस साल खरीदा लेकिन उनकी गेंदबाजी में वह धार नजर नहीं आ रही है। इस सीजन यह पांच विकेट लेने में सफल जरूर रहे हैं लेकिन इनकी इकोनामी काफी खराब रही है। ऐसे में अश्विन को बाहर कर श्रेयस गोपाल को प्लेइंग 11 में शामिल करना टीम के लिए फायदे का सौदा हो सकता है, क्योंकि श्रेयस गोपाल लेग स्पिनर है जो एक विकेट टेकिंग विकल्प हो सकते हैं।
विजय शंकर
अभी तक इस लीग में टीम (CSK) ने दीपक हुड्डा को बाहर करते हुए विजय शंकर को लगातार प्लेइंग 11 में मौका दिया लेकिन हर बार यह खिलाड़ी फ्लॉप रहे। धीमी गति से रन बनाने के कारण इनका टीम में होना फायदा नहीं पहुंचा रहा है। ऐसे में उनकी जगह पर 20 साल के युवा खिलाड़ी शेख रशीद टीम में मौका पाने के हकदार नजर आ रहा है जिसने 2022 में अंदर-19 वर्ल्ड कप में भारत के लिए शानदार प्रदर्शन किया। इस खिलाड़ी के अंदर आक्रामक रूप से तेज गति से रन बनाने की क्षमता नजर आ रही है जो क्रिज पर टिक कर बल्लेबाजी कर सकते हैं।
मुकेश चौधरी
बाएं हाथ के तेज गेंदबाज मुकेश चौधरी को अभी तक उनकी नई गेंद से ज्यादा सफलता नहीं मिली है यही वजह है कि अब वक्त आ गया है कि चेन्नई सुपर किंग (CSK) इस खिलाड़ी को बाहर का रास्ता दिखाएं जिनकी जगह पर टीम में गुरजापनीत सिंह के रूप में एक अच्छा गेंदबाज मौजूद है जिसने इस लीग से पहले तमिलनाडु के लिए अच्छी गेंदबाजी की थी। अगर इन्हें प्लेइंग 11 में मौका मिलता है तो यह टीम के लिए अच्छा परिणाम ला सकते हैं।