Womens World Cup 2025: महिला वर्ल्ड 2025 की 5 सबसे बूढ़ी खिलाड़ी, 40 की उम्र में तेज गेंदबाजी से बरपाया कहर

Womens World Cup 2025 5 Oldest Cricketer: महिला वर्ल्ड कप 2025 में तमाम दिग्गज खिलाड़ी हिस्सा ले रही हैं। तो आइए जानते हैं कि टूर्नामेंट में खेलने वाली 5 सबसे उम्रदराज खिलाड़ी कौन-कौन हैं।

iconPublished: 06 Oct 2025, 11:26 PM
iconUpdated: 07 May 2026, 03:06 PM

Womens World Cup 2025 5 Oldest Cricketer: इन दिनों महिला वनडे वर्ल्ड कप 2025 खेला जा रहा है। टूर्नामेंट भारत की मेजबानी में हो रहा है। लेकिन पाकिस्तान की टीम अपने सभी मैच श्रीलंका में खेल रही है। इस विश्व कप में कई दिग्गज महिला खिलाड़ी भाग ले रही हैं। इसी बीच हम आपको उन 5 महिला खिलाड़ियों के बारे में बताएंगे, जो सबसे बूढ़ी या कहें कि सबसे ज्यादा उम्रदराज हैं।

सबसे उम्रदराज खिलाड़ियों की लिस्ट में भारतीय खिलाड़ी भी शामिल हैं। इसके अलावा श्रीलंका और न्यूजीलैंड की 2-2 महिला खिलाड़ी इस लिस्ट का हिस्सा हैं।

5- सोफी डिवाइन (Womens World Cup 2025)

न्यूजीलैंड की स्टार ऑलराउंडर सोफी डिवाइन सबसे उम्रदराज महिला खिलाड़ियों की लिस्ट में पांचवें पायदान पर आती हैं। वह 2025 वनडे विश्व कप में न्यूजीलैंड की कप्तानी भी कर रही हैं। बता दें कि मौजूदा वक्त में उनकी उम्र 36 साल है। बताते चलें कि सोफी की कप्तानी में न्यूजीलैंड ने 2024 टी20 वर्ल्ड कप का खिताब जीता था।

Sophie Devine

4- हरमनप्रीत कौर (Womens World Cup 2025)

टूर्नामेंट में भारत की कमान संभाल रहीं स्टार बल्लेबाज हरमनप्रीत कौर सबसे उम्रदराज खिलाड़ियों की लिस्ट में चौथे पायदान पर आती हैं। मौजूदा वक्त में भारतीय कप्तान की उम्र 36 साल है।

Harmanpreet Kaur

3- सूजी बेट्स (Womens World Cup 2025)

लिस्ट में अगला नाम भी न्यूजीलैंड से ही आता है। टीम की ऑलराउंडर सूजी बेट्स सूची में तीसरे पायदान पर हैं। मौदूजा वक्त में महिला कीवी खिलाड़ी की उम्र 38 साल है। सूजी न्यूजीलैंड के लिए व्हाइट बॉल क्रिकेट खेलती हैं।

Suzie Bates

2- इनोका राणावीरा (Womens World Cup 2025)

इस लिस्ट में अगला नाम श्रीलंका से इनोका राणावीरा का आता है, जो एक स्पिनर हैं। मौजूदा वक्त में इनोका की उम्र 39 साल है। वह श्रीलंका के लिए व्हाइट बॉल क्रिकेट खेलती हैं।

Inoka Ranaweera

1- उदेशिका प्रबोधनी

इस लिस्ट में श्रीलंका की तेज गेंदबाज उदेशिका प्रबोधनी पहले पायदान पर आती हैं। उदेशिका की उम्र 40 साल है। वह इस उम्र में भी अपनी गेंदबाजी से बल्लेबाजों को बखूबी परेशान करती हैं।

Udeshika Prabodhani

Read more: Rishabh Pant: ऋषभ पंत वापसी के लिए तैयार, नोट कर लीजिए मैदान पर उतरने की तारीख

IPL के अलावा अब इस विदेशी लीग में भी दिखेगा भारतीय खिलाड़ियों का जलवा! सामने आई बड़ी खबर