7 में से 4 मैच गंवाने वाली मुंबई इंडियंस अभी भी कर सकती है प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई, बाकी बचे 7 मैचों में जीतने होंगे इतने मैच

Mumbai Indians: आज रविवार की शाम मुंबई इंडियंस(MI)और चेन्नई सुपर किंग्स(CSK) के बीच मुकाबला खेला जाना है। इस सीजन का यह 38वां मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। आज का यह मुकाबला मुंबई के लिए बेहद ही दबाव भरा होने वाला है।

icon द्वारा Sonee Srivastav
iconPublished: 20 Apr 2025, 02:26 PM

Mumbai Indians: आज रविवार की शाम मुंबई इंडियंस(MI)और चेन्नई सुपर किंग्स(CSK) के बीच मुकाबला खेला जाना है। इस सीजन का यह 38वां मुकाबला मुंबई के वानखेड़े स्टेडियम में खेला जाएगा। आज का यह मुकाबला मुंबई के लिए बेहद ही दबाव भरा होने वाला है। वहीं चेन्नई के लिए तो यह मुकाबला थोड़ा मुश्किलों से भरा रहने वाला है।

मुंबई का पिछला मुकाबला सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ था। उस दौरान मुंबई ने अपनी शानदार प्रदर्शन के कारण यह मुकाबला 4 विकेट गवांते हुए अपने नाम कर ली थी। यह मुकाबला मुंबई का लगातार दूसरी जीत थी। आज चेन्नई के खिलाफ भी मुंबई लगातार तीसरी जीत हासिल करने के लिए एड़ी चोटी का जान लगाने वाली है।

पॉइंट्स टेबल में मुंबई का स्थान

मुंबई अब तक इस सीजन का आधा मुकाबला यानी 7 मैच खेल चुकी है। इन 7 मुकाबलों के दौरान उन्हें सिर्फ 3 में जीत और 4 में हार का सामना करना पड़ा। इस प्रदर्शन के साथ मुंबई अंक तालिका के लिस्ट में 7वें स्थान पर है। ऐसे में सवाल यह उठता है कि क्या मुंबई इंडियंस प्लेऑफ में जगह बना पाएगी या नहीं ? अगर इस टीम को प्लेऑफ में जगह बनाना होगा तो इसके लिए उन्हें कितने मुकाबले अपने नाम करने पड़ेंगे।

Mumbai Indians की प्लेऑफ में जगह कैसे बनेगी

मुंबई इंडियंस (Mumbai Indians) का शुरुआती प्रदर्शन कुछ खास नहीं रहा है। उन्हें एक मैच के बाद लगातार हार का सामना करना पड़ा। लेकिन पिछले दो मुकाबलों में मुंबई अपने फॉर्म में आ रही है। ऐसे में उम्मीद लगाई जा सकती है कि मुंबई अपनी जगह प्लेऑफ में बना सकती है।

Mumbai Indians
Mumbai Indians

अगर मुंबई को प्लेऑफ में जगह बनानी है तो इसके लिए उन्हें अगले 7 मंचों में से 6 मुकाबला जीतना होगा। अगर मुंबई 6 और मुकाबला जीत जाती है तो वह प्लेऑफ में जा सकती है। इसके अलावा अगर 5 मुकाबला जीतती है तब उम्मीद थोड़ी कम हो सकती है।

आज का मुकाबला चेन्नई के साथ

आज रविवार को मुंबई का अगला मुकाबला चेन्नई के साथ है। जैसे Mumbai Indians प्लेऑफ में जगह बनाने के लिए आज का मैच अपने नाम करने की पूरी कोशिश करने वाली है वेस ही चेन्नई जो कि अंक तालिका के 10वें स्थान पर है वह जीत के लिए कुछ भी कर सकते हैं। तो आज देखना यह है कि यह मुकाबला किसके नाम होता है।

Read More:

IPL 2025: दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ शुभमन गिल से हुई बड़ी गलती, BCCI ने ठोका 12 लाख का जुर्माना, जानिए क्या है मामला

25 मई को IPL 2025 फाइनल के दिन एक साथ संन्यास का ऐलान कर सकते हैं ये 2 दिग्गज भारतीय खिलाड़ी, पिछले 18 सालों से हैं टूर्नामेंट का हिस्सा