हसन अली का इंग्लैंड में धमाका, 258 की स्ट्राइक रेट से कूटे रन; जीत के बाद किया बैट ड्रॉप सेलिब्रेशन

हसन अली ने इंग्लैंड के टी20 ब्लास्ट में 258.33 की विस्फोटक स्ट्राइक रेट से बल्लेबाजी करते हुए यॉर्कशायर को रोमांचक जीत दिलाई। मैच खत्म होने के बाद उनका बल्ला गिराने वाला जश्न सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया।

iconPublished: 25 May 2026, 06:10 PM
iconUpdated: 25 May 2026, 11:34 PM

Hasan Ali bat drop celebration: पाकिस्तान के तेज गेंदबाज हसन अली इन दिनों इंग्लैंड के टी20 ब्लास्ट में अपने प्रदर्शन से खूब सुर्खियां बटोर रहे हैं। यॉर्कशायर की ओर से खेलते हुए हसन अली ने डर्बीशायर के खिलाफ खेले गए मुकाबले में ऐसी तूफानी पारी खेली जिसने लगभग हार चुकी टीम को जीत दिला दी। खास बात यह रही कि उन्होंने अपनी बल्लेबाजी के दौरान 258.33 की विस्फोटक स्ट्राइक रेट से रन कूटे और मैच खत्म होने के बाद उनका बल्ला गिराने वाला जश्न भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

टी20 ब्लास्ट के इस रोमांचक मुकाबले में यॉर्कशायर की टीम एक समय पूरी तरह दबाव में नजर आ रही थी। 195 रन के लक्ष्य का पीछा करते हुए टीम ने 139 रन तक अपने 8 विकेट गंवा दिए थे और यहां से जीत की उम्मीद बेहद कम दिखाई दे रही थी। लेकिन हसन अली (Hasan Ali) ने एंड्रयू टाय के साथ मिलकर मैच का पूरा रुख बदल दिया और आखिरी ओवर में टीम को यादगार जीत दिलाई।

Hasan Ali ने 12 गेंदों में पलट दिया मैच

डर्बीशायर ने पहले बल्लेबाजी करते हुए यॉर्कशायर के सामने 195 रन का चुनौतीपूर्ण लक्ष्य रखा था। जवाब में यॉर्कशायर की शुरुआत ठीक रही, लेकिन मध्यक्रम बिखर गया और टीम मुश्किल में फंस गई। इसके बाद हसन अली (Hasan Ali) और एंड्रयू टाय ने 9वें विकेट के लिए सिर्फ 23 गेंदों में नाबाद 56 रन जोड़ दिए। हसन अली ने 12 गेंदों में नाबाद 31 रन ठोके, जिसमें दो चौके और तीन लंबे छक्के शामिल रहे। उनकी बल्लेबाजी का अंदाज इतना आक्रामक था कि डर्बीशायर के गेंदबाज पूरी तरह दबाव में आ गए। वहीं एंड्रयू टाय ने भी 13 गेंदों में 32 रन की उपयोगी पारी खेली।

VS 21hasanali Filterreplies SearchX 0 15

बल्ला गिराने वाला जश्न हुआ वायरल

मुकाबला जीतने के बाद सबसे ज्यादा चर्चा हसन अली (Hasan Ali) के जश्न की हो रही है। आखिरी ओवर की दूसरी गेंद पर जीत दिलाने वाला एक रन लेने के बाद हसन अली खुशी से मैदान के बीच तक दौड़ते हुए पहुंचे और फिर उन्होंने अपना बल्ला जमीन पर गिरा दिया। उनका यह अंदाज देखते ही देखते सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। फैंस इस जश्न को काफी पसंद कर रहे हैं और वीडियो लगातार साझा किया जा रहा है।

गेंदबाजी में भी लिया अहम विकेट

हालांकि बल्लेबाजी में हसन अली (Hasan Ali) ने मैच जिताऊ प्रदर्शन किया, लेकिन गेंदबाजी में उनका दिन थोड़ा महंगा रहा। उन्होंने अपने चार ओवर के स्पेल में 37 रन खर्च किए और एक विकेट हासिल किया। हसन अली ने डर्बीशायर के सलामी बल्लेबाज एन्यूरिन डोनाल्ड को आउट किया। वहीं यॉर्कशायर की ओर से मोईन अली ने भी शानदार अर्धशतक लगाया। मोईन अली ने 35 गेंदों में 51 रन बनाए, जिसमें दो चौके और पांच छक्के शामिल रहे।

Read More: IPL 2026: आखिरी मैच से पहले मुंबई इंडियंस ने बदला स्क्वॉड, दो नए खिलाड़ियों की हुई एंट्री; कौन बना किसका रिप्लेसमेंट?

Shreyas Iyer Century: 12 साल के करियर के में श्रेयस अय्यर ने पहली बार जड़ी सेंचुरी, सहवाग-कोहली के क्लब में ली एंट्री

LSG vs PBKS: श्रेयस अय्यर की शतकीय पारी से पंजाब किंग्स की प्लेऑफ की उम्मीदों को रखा जिंदा, लखनऊ को 7 विकेट से हराया