हेडिंग्ले टेस्ट में घटिया बॉलिंग के बाद टीम इंडिया का स्टार गेंदबाज इंग्लैंड से लौटा वापस, गौतम गंभीर ने उठाया सख्त कदम!

India vs England: भारत और इंग्लैंड के बीच लीड्स के हेडिंग्ले में खेले गए पहले टेस्ट के बाद बड़ा फैसला लेते हुए स्टार तेज गेंदबाज को भारतीय स्क्वॉड से रिलीज कर दिया गया है।

iconPublished: 25 Jun 2025, 07:48 PM
iconUpdated: 07 May 2026, 03:15 PM

India vs England 2nd Test: इंग्लैंड दौरे पर मौजूद टीम इंडिया को लीड्स के हेडिंग्ले में मेजबान टीम के खिलाफ खेले गए पहले टेस्ट में 5 विकेट शर्मनाक हार का सामना करना पड़ा था। हेडिंग्ले टेस्ट में टीम इंडिया की तरफ से काफी घटिया गेंदबाजी देखने को मिली थी। अब दूसरे टेस्ट से पहले गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) ने बड़ा फैसला लेते हुए टीम इंडिया के स्टार तेज गेंदबाज को घर वापस भेजने का फैसला किया है।

यहां हम बात कर रहे हैं तेज गेंदबाज हर्षित राणा (Harshit Rana) की, जिन्हें हेडिंग्ले टेस्ट के लिए टीम इंडिया में 19वें सदस्य के रूप में जोड़ा गया था। हालांकि हर्षित को प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली थी। भारतीय टीम को इंग्लैंड दौरे का दूसरा मुकाबला 02 जुलाई से बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेला जाएगा। इस मुकाबले के लिए हर्षित टीम इंडिया के साथ नहीं जाएंगे।

हर्षित राणा को वापस जाने के आदेश

टाइम्स ऑफ इंडिया के साहिल मल्होत्रा की रिपोर्ट के मुताबिक, हर्षित राणा को टीम इंडिया के स्क्वॉड से रिलीज कर दिया गया है और दूसरे टेस्ट के लिए वह टीम इंडिया के साथ नहीं जाएंगे। रिपोर्ट में आगे बताया गया कि टीम इंडिया बुधवार को एजबेस्टन के लिए रवाना होगी।

Harshit Rana

मुख्य स्क्वॉड का हिस्सा नहीं थे हर्षित राणा

बता दें कि हर्षित राणा इंग्लैंड दौरे के लिए टीम इंडिया के मुख्य स्क्वॉड का हिस्सा नहीं थे। वह इंग्लैंड दौरे पर आने वाली इंडिया-ए का हिस्सा थे। राणा को पहले टेस्ट के लिए बैकअप के तौर पर भारतीय स्क्वॉड से जोड़ा गया था।

टीम इंडिया के लिए तीनों फॉर्मेट खेलते हैं हर्षित राणा

गौरतलब है कि हर्षित भारत के लिए तीनों फॉर्मेट खेलने वाले तेज गेंदबाज हैं। उन्होंने अब तक टीम इंडिया के लिए 2 टेस्ट, 5 वनडे और 1 टी20 इंटरनेशनल मुकाबला खेल लिया है। टेस्ट की 3 पारियों में उन्होंने 4 विकेट चटकाए हैं। इसके अलावा वनडे की 5 पारियों में हर्षित ने 10 विकेट अपने नाम किए हैं। बाकी टी20 इंटरनेशनल की इकलौती पारी में हर्षित ने 3 विकेट अपने खाते में डाले हैं।

Read more: IND vs ENG 2nd Test: दूसरा टेस्ट भी हार जाएगी टीम इंडिया! स्टेडियम का रिकॉर्ड बढ़ा देगा फैंस की टेंशन