Hardik Pandya गुजारत टाइटन्स के खिलाफ जीत के बाद इन खिलाड़ियों को दिया श्रेय, अगले मुकाबले की बताई रणनीति, जानिए क्या कहा!

आईपीएल 2025 के एलिमिनेटर मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटन्स को 20 रनों से हराकर क्वालिफायर 2 में जगह बना ली है। मैच के बाद कप्तान Hardik Pandya ने टीम के प्रदर्शन और रणनीति को लेकर खुलकर बात की।

iconPublished: 31 May 2025, 09:31 AM
iconUpdated: 31 May 2025, 10:31 AM

आईपीएल 2025 के एलिमिनेटर मुकाबले में मुंबई इंडियंस ने गुजरात टाइटन्स को 20 रनों से हराकर क्वालिफायर 2 में जगह बना ली है। मैच के बाद कप्तान हार्दिक पांड्या ने टीम के प्रदर्शन और रणनीति को लेकर खुलकर बात की। उन्होंने बताया कि कैसे टीम ने दबाव की स्थिति में भी अपने संयम को बनाए रखा और जसप्रीत बुमराह जैसे 'लग्ज़री' गेंदबाज़ का इस्तेमाल निर्णायक क्षणों में किया।

Suryakumar Yadav prepares to sweep, Gujarat Titans vs Mumbai Indians, IPL 2025, Eliminator, New Chandigarh, May 30, 2025

Hardik pandya ने बताया मैच में एक समय सब बराबर था

Hardik Pandya ने कहा, "एक समय ऐसा लगा कि मुकाबला बिल्कुल बराबरी पर है। लेकिन मुझे लगा कि दूसरी पारी में विकेट थोड़ा बेहतर हो गया था, गेंद अच्छे से बल्ले पर आने लगी थी और गुजरात के बल्लेबाज लय में आ रहे थे। ऐसे में हमने सिर्फ इतना सोचा कि संयम रखना है और अपने खिलाड़ियों पर भरोसा करना है।"

"जस्सी का होना मतलब मुंबई के रियल एस्टेट जैसा लग्ज़री"

Hardik Pandya ने जसप्रीत बुमराह की तारीफ करते हुए कहा, "जब भी लगे कि मैच फिसल रहा है, बस जस्सी को बुलाईए। वो हमारे लिए एक लग्ज़री की तरह हैं – जैसे मुंबई में मकान खरीदना, उतने महंगे और कीमती हैं वो। 18वां ओवर उन्हें देना बहुत अहम था ताकि अंत में हमारे पास मार्जिन बचा रहे।"

"जॉनी बेयरस्टो ने डेब्यू को यादगार बना दिया"

मुंबई के लिए इस मैच में डेब्यू कर रहे जॉनी बेयरस्टो ने विस्फोटक शुरुआत दी, जिसकी कप्तान ने जमकर तारीफ की। "जॉनी ने जिस अंदाज में शुरुआत की, वो खास था। हमारे लिए खेलते हुए उनका पहला मैच था और उन्होंने साबित कर दिया कि क्यों उन्हें इतना खास माना जाता है," हार्दिक ने कहा।

"रोहित, सूर्य, तिलक से लेकर ग्लीसन और अश्विनी तक सबने निभाया रोल"

Hardik Pandya ने पूरी टीम के योगदान की तारीफ की – खासकर रोहित शर्मा, जिन्होंने 50 गेंदों में 81 रन बनाकर टीम को मजबूत स्कोर तक पहुंचाया। उन्होंने यह भी जोड़ा कि रिचर्ड ग्लीसन, बुमराह और अश्विनी ने गेंदबाज़ी में अहम भूमिका निभाई।

आगे की राह और रिकवरी

Hardik Pandya ने कहा, "अब हमें अगले मैच पर फोकस करना है। रिकवरी बहुत जरूरी है। टीम का आत्मविश्वास हाई है और हम जानते हैं कि हम क्या कर सकते हैं।"

Read More: IPL 2025 की ट्रॉफी अपने नाम करेगी RCB! जानें क्या बन रहा है संयोग