Hardik Pandya: टी20 सीरीज के बीच हार्दिक पांड्या का रोमांटिक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें वह अहमदाबाद एयरपोर्ट पर गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा के गले में हाथ डाले नजर आए।
VIDEO: टी20 सीरीज के बीच हार्दिक पांड्या का रोमांस, एयरपोर्ट पर गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा के गले में हाथ डाले दिखा स्टार ऑलराउंडर
Hardik Pandya with Mahieka Sharma: टी20 सीरीज के बीच भारतीय टीम के स्टार ऑलराउंडर हार्दिक पांड्या एक बार फिर सुर्खियों में आ गए हैं। वजह सिर्फ उनका दमदार प्रदर्शन नहीं, बल्कि उनका पर्सनल मोमेंट भी है, जो अब सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। अहमदाबाद टी20 मुकाबले से पहले एयरपोर्ट पर हार्दिक का रोमांटिक अंदाज फैंस का ध्यान खींच रहा है।
साउथ अफ्रीका के खिलाफ चल रही टी20 सीरीज में शानदार फॉर्म में चल रहे हार्दिक पांड्या का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह अपनी गर्लफ्रेंड माहिका शर्मा के साथ नजर आ रहे हैं। यह वीडियो अहमदाबाद एयरपोर्ट का बताया जा रहा है, जहां हार्दिक और माहिका एक साथ पहुंचे थे।
VIDEO: एयरपोर्ट पर दिखा Hardik Pandya का रोमांस
सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो में देखा जा सकता है कि हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) अहमदाबाद एयरपोर्ट पर माहिका शर्मा के गले में हाथ डाले नजर आते हैं। दोनों लखनऊ से साथ ट्रेवल कर अहमदाबाद पहुंचे थे। वीडियो में हार्दिक पहले माहिका को गले लगाते हैं और फिर उन्हें टैक्सी में बैठाते हुए दिखाई देते हैं। इसके बाद पांड्या खुद टीम इंडिया की बस में सवार हो जाते हैं। यह पूरा मोमेंट कैमरे में कैद हो गया और देखते ही देखते इंटरनेट पर वायरल हो गया।
Hardik Pandya spotted with his girlfriend Mahieka Sharma at Lucknow Airport. pic.twitter.com/kg4M0S1BlH
— sonu (@Cricket_live247) December 18, 2025
नताशा से तलाक के बाद माहिका की एंट्री
पिछले साल हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) का नताशा स्टान्कोविच से तलाक हो गया था। इसके बाद उनकी जिंदगी में माहिका शर्मा की एंट्री हुई। एशिया कप के दौरान चोटिल होने के बाद हार्दिक को माहिका के साथ छुट्टियां मनाते देखा गया था। तभी से दोनों लगातार साथ नजर आ रहे हैं। रिपोर्ट्स में यह भी दावा किया जा रहा है कि दोनों ने सगाई कर ली है, हालांकि इस पर अब तक कोई आधिकारिक पुष्टि नहीं हुई है।

माहिका के मुद्दे पर पैपराजी पर फूटा गुस्सा
हाल ही में माहिका शर्मा को लेकर हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) पैपराजी पर भड़कते हुए भी नजर आए थे। मुंबई के एक रेस्टोरेंट के बाहर माहिका का वीडियो बनाए जाने पर पांड्या ने नाराजगी जताई थी। 9 दिसंबर को हार्दिक ने इंस्टाग्राम स्टोरी पर एक लंबा पोस्ट शेयर कर कहा था कि माहिका के वीडियो को गलत एंगल से शूट किया गया, जो किसी भी महिला की मर्यादा के खिलाफ है। उन्होंने पैपराजी से निजी पलों का सम्मान करने की अपील की थी।

मैदान पर भी हार्दिक का दमदार प्रदर्शन
पर्सनल लाइफ में सुर्खियां बटोरने के साथ-साथ हार्दिक पांड्या (Hardik Pandya) मैदान पर भी कमाल कर रहे हैं। साउथ अफ्रीका के खिलाफ कटक में खेले गए पहले टी20 मैच में पांड्या ने नाबाद 59 रनों की शानदार पारी खेली थी और एक विकेट भी लिया था। उनके इस ऑलराउंड प्रदर्शन के लिए उन्हें ‘प्लेयर ऑफ द मैच’ चुना गया और टीम इंडिया ने 101 रनों से बड़ी जीत दर्ज की।
Read More: Travis Head: गेंदबाजों पर कहर बन टूटे ट्रेविस हेड, एडिलेड में खास शतक लगाकर रचा इतिहास