'दूसरों के बाल भी काट सकते हैं...', धोनी से लेकर कोहली तक की हेयर स्टाइलिंग कर चुके आलिम हकीम ने किसके बारे में कही ये बात?

Aalim Hakim: हेयर स्टाइलिंग की दुनिया का जाना-माना नाम आलिम हकीम ने टीम इंडिया के स्टार खिलाड़ी को लेकर हैरान करने वाला खुलासा किया है।

icon द्वारा Shubhamvada
iconPublished: 24 Jun 2025, 03:49 PM
iconUpdated: 07 May 2026, 04:46 PM

Aalim Hakim: आलिम हकीम देश के जाने-माने हेयर स्टाइलिस्ट में से एक हैं। आलिम हकीम ने बॉलीवुड से लेकर खेल जगत के कई नामी दिग्गजों केी हेयर स्टाइलिंग की है। टीम इंडिया के तो कई स्टार खिलाड़ी जैसे एमएस धोनी, विराट कोहली, ईशान किशन और मोहम्मद शमी इस स्टाइलिस्ट के पास हेयर से लेकर बीयर्ड (दाढ़ी) सेट करवाने आते हैं।

इस दौरान आलिम ने टीम इंडिया के एक खिलाड़ी के बारे में ऐसा खुलासा किया जिसे सुनकर उनके फैंस हैरान रह जाएंगे। आलिम हकीम ने विराट कोहली के बारे में बड़ा खुलासा करते हुए बताया कि वे अपनी दाढ़ी के साथ दूसरे के बाल तक काट सकते हैं।

कोहली के बारे में क्या बोले हकीम?

आलिम हकीम ने एक पॉडकास्टसके दौरान कहा कि विराट कोहली के हाथ में काफी सफाई है जिसके चलते वे दूसरों के बाल तक काट सकते हैं। आलिम ने कहा, विराट बहुच ही स्टाइलिस्ट इंसान हैं। वो अपनी दाढ़ी खुद सेट कर सकते हैं। वो इतने उस्ताद हैं कि अपनी बीयर्ड को वो हल्का सा सेट करवाते हैं बाद में वो सब खुद करते हैं। वों दूसरों के बाल तक काट सकते हैं। उनका हाथ बहुत साफ है।"

View this post on Instagram

A post shared by Hindirush (@hindirush)

आलिम हकीम का सफर

आपको बता दें कि विराट कोहली आलिम हकीम के रेगुलर और प्राइम कस्टमर हैं। इस स्टार बल्लेबाज ने आईपीएल 2025 से पहले आलिम हकीम से अपनी हेयर स्टाइलिंग करवाई थी। बात करें आलिम हकीम की तो बचपन से ही उन्हें हेयक स्टाइलिंग और कटिंग का काफी शौक था। पिता के निधन के बाद से उन्होंने अपने पैशन को फॉलो किया और आज वे दुनिया के जाने-माने हेयरस्टाइलिस्ट में से एक माने जाते हैं।

Virat Kohli and Aalim Hakim

विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट को कहा अलविदा

आपको बता दें कि विराट कोहली ने आईपीएल 2025 के दौरान 12 मई 2025 को टेस्ट क्रिकेट से संन्यास की घोषणा कर दी। अब वे लंदन में अपने परिवार के साथ समय बिता रहे हैं। कोहली ने टी20 और टेस्ट क्रिकेट से संन्यास ले लिया है। वे अब सिर्फ टीम इंडिया के लिए वनडे फॉर्मेट में खेलते दिखेंगे। इसी के साथ आईपीएल में विराट कोहली की टीम रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने 18 साल का सूखा खत्म करते हुए 3 जून को आईपीएल के 18वें सीजन का खिताब जीता था।

Read more: 'वो तो बड़ा वाला कार्टून...', रितिका ने रोहित के किस दोस्त के बारे में कह डाली ये बात? VIDEO हो रहा वायरल