IND vs ENG Test: लॉर्ड्स टेस्ट के बीच इंग्लैंड को लगा बड़ा झटका, दिग्गज तेज गेंदबाज की टीम से हुई छुट्टी!

IND vs ENG Test 3rd Test: भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट लंदन के लॉर्ड्स में खेला जा रहा है। इस मैच के बीच इंग्लैंड के लिए बुरी खबर सामने आई है।

iconPublished: 12 Jul 2025, 09:51 PM
iconUpdated: 07 May 2026, 03:28 PM

IND vs ENG Test 3rd Lord's Test: भारत और इंग्लैंड के बीच तीसरा टेस्ट लंदन के लॉर्ड्स में खेला जा रहा है। इसी मुकाबले के बीच इंग्लैंड के खेमे से एक बुरी खबर सामने आई है। दरअसल, मेजबान इंग्लैंड ने तेज गेंदबाज गस एटकिंसन को स्क्वॉड से रिलीज कर दिया है।

Wisden के मुताबिक, गेंदबाज को क्लब क्रिकेट खेलने के लिए रिलीज किय गया है। एटकिंसन को एजबेस्टन टेस्ट के बाद स्क्वॉड में शामिल किया गया था। एजबेस्टन में इंग्लैंड को हार का सामना करना पड़ा था।

एटकिंसन को प्लेइंग इलेवन में नहीं मिली जगह

एजबेस्टन टेस्ट के बाद स्क्वॉड में शामिल होने वाले एटकिंसन को लॉर्ड्स में खेले जा रहे तीसरे टेस्ट की प्लेइंग इलेवन में जगह नहीं मिली। वहीं लीड्स के हेडिंग्ले में खेले गए पहले टेस्ट के बाद जोफ्रा आर्चर को भी स्क्वॉड से जोड़ा गया था। आर्चर लॉर्ड्स टेस्ट में खेलते हुए नजर आ रहे हैं।

Gus Atkinson & Harry Brook

एटकिंसन ने अब तक अपने करियर में 12 टेस्ट खेल लिए हैं। इन मैचों की 23 पारियों में गेंदबाजी करते हुए उन्होंने 22.30 की औसत से 55 विकेट चटकाए, जिसमें मैच बेस्ट फिगर 12/106 का रहा। इंग्लिश गेंदबाज ने 3 बार 'फाइव विकेट हॉल' अपने नाम किए हैं। इसके अलावा 2 बार 'फोर विकेट हॉल' अपने खाते में दर्ज किए।

बराबरी पर है सीरीज

बता दें कि भारत और इंग्लैंड के बीच खेली खेली जा रही सीरीज 1-1 की बराबरी पर है। पहला मुकाबला लीड्स के हेडिंग्ले में खेला गया था, जिसमें इंग्लैंड ने 5 विकेट से जीत दर्ज की थी। फिर बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेले गए दूसरे टेस्ट में टीम इंडिया ने 336 रनों से जीत हासिल कर धमाकेदार वापसी की थी।

India vs England

लॉर्ड्स टेस्ट में दोनों टीमों की जीत पर नजरें

लॉर्ड्स टेस्ट में जीत हासिल कर दोनों ही टीमें सीरीज में बढ़त हासिल करना चाहेंगी। इस मुकाबले में जीत हासिल करने वाली टीम के लिए सीरीज जीतना काफी आसान हो सकता है।

Read more: टीम इटली की, कप्तान ऑस्ट्रेलिया का! 2026 टी20 वर्ल्ड कप में होगा बड़ा खेल!