सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ जीत के बावजूद Gujarat Titans को लगा बड़ा झटका, ये स्टार खिलाड़ी हुआ चोटिल, गिल की बढ़ी मुसीबत?

सनराइजर्स हैदराबाद के खिलाफ फील्डिंग करते हुए ग्लेन फिलिप्स चोटिल हो गए थे और उन्हें मैदान से बाहर जाना पड़ा था, जिस कारण Gujarat Titans को बड़ा बड़ा झटका लगा हैं।

iconPublished: 07 Apr 2025, 09:46 AM

06 अप्रैल को Gujarat Titans और सनराइजर्स हैदराबाद के बीच आईपीएल 2025 का 19वां मुकाबला खेला गया जिसमें Gujarat Titans ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए 7 विकेट से इस मुकाबले को अपने नाम कर लिया था। ये उनके लिए इस सीजन की लगातार तीसरी जीत हैं।

इस मुकाबले में उनके सभी खिलाड़ियों ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया और आसानी से मुकाबला अपने नाम कर लिया था। हालाँकि सब अच्छा होने के बाद भी उनके लिए इस मुकाबले से एक बुरी खबर आई थी जहाँ फील्डिंग करते हुए उनका एक खिलाड़ी मैदान पर चोटिल हो गया था।

Gujarat Titans को बड़ा झटका:

आईपीएल 2025 के मुकाबले में Gujarat Titans को उस समय बड़ा झटका लगा जब 5.4 ओवर के दौरान फील्डिंग करते वक्त उनके स्टार खिलाड़ी ग्लेन फिलिप्स चोटिल हो गए। चोट इतनी गंभीर थी कि वह कुछ देर तक मैदान पर ही लेटे रहे। इसके तुरंत बाद मेडिकल टीम ने उनकी जांच की, लेकिन स्थिति गंभीर होने के चलते उन्हें मैदान से बाहर ले जाना पड़ा।

बेहतरीन फील्डर में नाम है शामिल:

फिलिप्स की गिनती बेहतरीन फील्डर्स में होती है और वह अपने दम पर विपक्षी टीम के कई रन बचा सकते थे। ऐसे में उनकी चोट गुजरात के लिए बड़ी चिंता का कारण बन गई है। हालांकि फिलिप्स प्लेइंग इलेवन का हिस्सा नहीं थे, लेकिन वह इंपैक्ट प्लेयर के तौर पर मैच में शामिल हुए थे।

मोहम्मद सिराज ने जीता मैन ऑफ़ द मैच का अवार्ड:

इस मुकाबले में मोहम्मद सिराज ने काफी अच्छा प्रदर्शन किया है और अपने 4 ओवर के स्पेल में मात्र 17 रन देकर मैन ऑफ़ द मैच का खिताब भी जीता था। वहीं इस मुकाबले में उन्होंने एक और मुकाम हासिल कर लिया हैं। अभिषेक शर्मा को आउट करने के बाद उन्होंने आईपीएल के इतिहास में अपने 100 विकेट पूरे कर लिए थे। ऐसा करने वाले वें आईपीएल की इतिहास में 12वें गेंदबाज़ बने हैं।

Read More Here:

दिल्ली कैपिटल्स के खिलाफ मिली हार के बाद रविचंद्रन अश्विन पर भड़के CSK के कोच स्टीफन फ्लेमिंग कहा, 'पता नहीं वो क्या कर रहा...'