गोविंदा की पत्नी सुनीता अहूजा ने की 'तलाक' की मांग, रिश्ते में इस क्रिकेटर के लगते हैं ससुर

Govinda Wife Sunita Ahuja File For Divorce: रिपोर्ट में बताया गया कि रिश्ते में क्रिकेटर नीतीश राणा के ससुर लगने वाले गोविंदा की वाइफ सुनीता अहूजा ने तलाक की अर्जी दे दी है। तो आइए जानते हैं कि पूरा माजरा क्या है।

iconPublished: 22 Aug 2025, 09:18 PM
iconUpdated: 22 Aug 2025, 11:34 PM

Govinda Wife Sunita Ahuja File For Divorce Report: बॉलीवुड के दिग्गज अभिनेताओं में शुमार गोविंदा को लेकर बड़ी खबर सामने आई है। बीते कुछ वक्त से गोविंदा और उनकी पत्नी सुनीता अहूजा के बीच तलाक की खबरें चर्चा में थीं। अब सामने आई रिपोर्ट में बताया गया कि सुनीता ने पति गोविंदा पर धोखा देने, अलग रहने और क्रूरता के आरोप लगाते हुए तलाक की मांग की है।

हॉटरफ्लाई की एक रिपोर्ट में बताया गया कि सुनीता अहूजा ने कथित तौर पर बांद्रा फैमिली कोर्ट में गोविंदा से तलाक के लिए अर्जी दी है। गोविंदा की पत्नी ने हिंदू विवाह अधिनियम, 1955 की धारा 13 (1) (i), (ia), और (ib) के तहत याचिका दायर की है। उन्होंने तलाक की अर्जी के लिए अफेयर, धोखा देना, और क्रूरता को आधार बनाया।

Govinda नहीं पहुंचे कोर्ट

रिपोर्ट में आगे बताया गया कि रिश्ते में भारतीय क्रिकेटर नीतीश राणा के ससुर लगने वाले गोविंदा पर यह भी आरोप है कि कोर्ट ने उन्हें 25 मई को तलब किया था, लेकिन वह कोर्ट नहीं पहुंचे थे। इसके बाद कारण बताओ नोटिस भी जारी किया गया था।

View this post on Instagram

A post shared by Govinda (@govinda_herono1)

अपने यूट्यूब चैनल पर सुनीता अहूजा ने रोया दुखड़ा

बताते चलें कि सुनीता अजूहा ने कुछ दिन पहले अपना एक यूट्यूब चैनल बनाया था, जिसमें वह लोगों के साथ अपनी रोजमर्रा की जिंदगी से जुड़ी चीजें शेयर कर रही हैं। वहीं एक वीडियो में पुजारी से बात करते हुए वह रोने लगी थीं।

घर तोड़ने वालों पर बोली सुनीता अहूजा

अपने एक व्लॉग में सुनीता अहूजा ने कहा, "जब मैं गोविंदा से मिली, तो मैंने देवी से उसकी और मेरी शादी होने और एक खुशहाल जिंदगी बिताने की प्रार्थना की। देवी ने मेरी सारी प्रार्थनाएं सुनी और मुझे 2 बच्चों की आशीर्वाद भी दिया, लेकिन जिंदगी का हर सच आसान नहीं होता। उतार-चढ़ाव आते रहते हैं।"

उन्होंने आगे कहा, "फिर भी मुझे देवी में इतनी आस्था है कि जो मेरा घर तोड़ने की कोशिश करेगा, मां काली वहां मौजूद है। हालात चाहें कुछ भी हों, मेरे परिवार को जो तोड़ने की कोशिश करेगा, मां उसे माफ नहीं करेगी।"

Read more: IPL 2026 से पहले बदलेगा 'अंबानी' की टीम का नाम, रिपोर्ट में हुआ चौंकाने वाला खुलासा

Priyansh Arya Interview: पंजाब किंग्स के अलावा प्रियांश आर्य की दूसरी फेवरेट टीम कौन सी? RCB नहीं इस फ्रेंचाइजी को चुना