रोड शो के खिलाफ बोले गौतम गंभीर, लोगों ने 2012 याद दिलाकर दिखाया आईन; बुरी तरह किया ट्रोल

इंग्लैंड दौरे से पहले Gautam Gambhir ने आरसीबी रोड शो में हुई भगदड़ पर दुख जताया। बोले– “हमें रोड शो नहीं करने चाहिए। इसके बाद 2012 में केकेआर के रोड शो को लेकर उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोल किया जा रहा है।

iconPublished: 05 Jun 2025, 12:30 AM
iconUpdated: 06 Jun 2025, 11:34 PM

भारत और इंग्लैंड के बीच पांच मैचों की रोमांचक टेस्ट सीरीज से पहले टीम इंडिया के नए हेड कोच Gautam Gambhir और कप्तान शुभमन गिल ने मुंबई में एक संयुक्त प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित किया। इस दौरान गौतम गंभीर ने उस दुखद घटना पर बड़ा बयान दिया, जो आरसीबी के रोड शो के दौरान एम चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर भगदड़ के रूप में सामने आई थी। गंभीर ने साफ कहा कि ट्रॉफी का जश्न लोगों की जान से बड़ा नहीं हो सकता।

Gautam Gambhir ने क्या कहा?

Image

Gautam Gambhir ने प्रेस कॉन्फ्रेंस में कहा, "मैं कभी भी इस बात पर विश्वास नहीं करता था कि हमें रोड शो की जरूरत है। 2007 विश्व कप जीतने के बाद भी मेरी यही राय थी। लोगों का जीवन ज्यादा जरूरी है। मैं यह बात हमेशा कहता रहूंगा। भविष्य में हमें और ज्यादा जागरूक रहने की जरूरत है। ऐसे कार्यक्रम किसी बंद जगह पर या स्टेडियम के अंदर होने चाहिए। जो हुआ, वह बहुत दुखद है। हम सब जिम्मेदार हैं। मुझे उम्मीद है कि भविष्य में ऐसा कुछ नहीं होगा।"

11 लोगों को खोना अस्वीकार्य

टीम इंडिया के कोच ने आगे कहा, "हमें रोड शो नहीं करने चाहिए, लोगों की जिंदगी ज्यादा जरूरी है। अगर हम रोड शो करने के लिए तैयार नहीं हैं, तो हमें ऐसा नहीं करना चाहिए। आप 11 लोगों को नहीं खो सकते।'"

2012 से तार जोड़कर हुई आलोचना:

Gautam Gambhir का ये बयान सोशल मीडिया पर चर्चा का पात्र बना हुआ है। उनके इस बयान के बाद कुछ फैंस 2012 से इसके तार जोड़ रहे हैं जब कोलकाता नाईट राइडर्स ने अपना पहला खिताब जीतने के बाद रोड शो किया था। Gautam Gambhir उस वक़्त केकेआर के कप्तान थे और उनके ही नेतृत्व में टीम ने पहला आईपीएल खिताब जीता था। फैंस उन्हें इस रोड शो के लिए सोशल मीडिया पर ट्रोल कर रहे हैं।

क्या हुआ था RCB रोड शो के दौरान?

आईपीएल 2025 का खिताब जीतने के बाद आरसीबी ने बेंगलुरु में भव्य जश्न का आयोजन किया। टीम पहले विधान सौधा पहुंची जहां खिलाड़ियों को सम्मानित किया गया। इसके बाद एम. चिन्नास्वामी स्टेडियम में मुख्य समारोह हुआ। स्टेडियम के बाहर हजारों की संख्या में प्रशंसक मौजूद थे। इसी दौरान स्टेडियम के मेन गेट के बाहर भगदड़ मच गई। इस घटना में 11 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए।

Read more:

इंग्लैंड दौरे से पहले Team India के हेड कोच गौतम गंभीर और कप्तान शुभमन गिल करेंगे प्रेस कॉन्फ्रेंस, जानें PC को लेकर सबकुछ जो जानना चाहते हैं आप