Yash Dayal: यौन शोषण के आरोप में यश दयाल ने तोड़ी चुप्पी, दर्ज करवाया बयान; जानें क्या बोली पुलिस

Yash Dayal Case: यश दयाल के खिलाफ BNS सेक्शन 69 के तहत मामला दर्ज हो गया है। उन्होंने पुलिस को अपना बयान भी दे दिया है।

iconPublished: 08 Jul 2025, 10:59 AM
iconUpdated: 07 May 2026, 03:54 PM

Yash Dayal Case FIR Under BNS 69: रॉयल चैंलेंजर्स बेंगलुरु (RCB) के लिए खेलने वाले यश दयाल की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। यश पर एक युवती ने यौन शोषण से लेकर कई गंभीर आरोप लगाए थे। मामला सामने आने के बाद लोगों ने आरसीबी के तेज गेंदबाज काफी ट्रोल किया था। अब सामने आई अपडेट में बताया गया कि मामले में यश दयाल ने भी अपना बयान दर्ज करवा दिया है।

बता दें कि यश पर आरोप लगाने वाली महिला गाजियाबाद के इंदिरापुरम की रहने वाली है। युवती ने अपनी शिकायत में कहा था कि वह बीते करीब 5 साल से यश के साथ रिश्ते में है। इस दौरान उसके साथ शारीरिक, मानसिक और यौन शोषण हुआ।

इस धारा में दर्ज हुआ केस, यश ने दिया बयान

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो उत्तर प्रदेश के लिए घरेलू क्रिकेट खेलने वाले यश दयाल पर BNS की धारा 69 के तहत मामला दर्ज हुआ है। गाजियाबाद के डीसीपी पाटिल निमिष दशरथ ने इंडियन एक्सप्रेस से बात करते हुए बताया कि यश ने मामले में पुलिस को अपना दर्ज करवा दिया है। डीसीपी ने कहा, "हमने BNS सेक्शन 69 के तहत मुकदमा दर्ज कर लिया है। आगे की जांच चल रही है।"

Yash Dayal Case

इस मामले पर यश दयाल के पिता चंद्रपाल दयाल ने कहा कि वो लड़की को नहीं जानते हैं और लड़की ने ऐसे आरोप क्यों लगाए यह समझ के परे है।

आरसीबी के लिए मुख्य गेंदबाज बनकर उभरे यश दयाल

Yash Dayal Case

गौरतलब है कि यश दयाल बीते 2 सालों में आरसीबी के लिए मुख्य तेज गेंदबाज बनकर उभरे हैं। वह 2024 में आरसीबी का हिस्सा बने थे। पहले सीजन में यश ने कमाल का प्रदर्शन करते हुए 15 विकेट चटकाए थे। इसके बाद आरसीबी ने यश को 2025 के मेगा ऑक्शन से पहले 5 करोड़ रुपये की कीमत में रिटेन किया था

Read more: Jasprit Bumrah: क्या भारत-इंग्लैंड के तीसरे टेस्ट में खेलेंगे जसप्रीत बुमराह? जानें लेटेस्ट अपडेट