Litton Das: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें बांग्लादेशी फैन हिंदू खिलाड़ी लिटन दास को देखकर कुछ नारे लगा रहे हैं।
Litton Das: बांग्लादेश में 'हिंदू' कप्तान लिटन दास को फैंस ने बनाया निशाना? VIDEO देख खौल उठेगा खून
Litton Das: बांग्लादेश में अल्पसंख्यक हिंदुओं पर अत्याचार की खबरें तेज हैं। इन खबरों के चलते आईपीएल फ्रेंचाइजी कोलकाता नाइट राइडर्स ने बांग्लादेशी तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को बीसीसीआई के निर्देश पर आईपीएल 2026 से पहले रिलीज किया। अब बांग्लादेश से एक वीडियो सामने आया, जिसमें टीम के हिंदू कप्तान लिटन दास को फैंस निशाना बनाते हुए दिख रहे हैं।
सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें फैंस लिटन दास को देखकर 'भूया (Bhuya)- भूया' के नारे लगा रहे हैं। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक इस शब्द का मतलब का तो झूठा या फिर कचरा बताया गया है। वीडियो में देखा जा सकता है कि जैसे लिटन दास फील्डिंग के लिए बाउंड्री के पास आते हैं, वैसे ही फैंस उन्हें देखकर नारे लगाने लगते हैं।
क्या धर्म को लेकर फैंस ने Litton Das को बनाया निशाना?
वीडियो में फैंस को सिर्फ भूया-भूया के नारे लगा रहे हैं। हालांकि इस बात की किसी भी तरह से पुष्टि नहीं हुई कि फैंस लिटन को उनके धर्म की वजह से निशाना बना रहे हैं।

बांग्लादेश प्रीमियर लीग 2025 का वीडियो (Litton Das)
तो आपको बता दें कि यह वीडियो अभी का नहीं है, बल्कि यह 2025 की शुरुआत में खेली गई बांग्लादेश प्रीमियर लीग के दौरान सामने आया था। एक बार फिर यह वीडियो सोशल मीडिया पर फैल रहा है।
This is how shri litton das booed by cricket visitors in Chittagong as "bhua". This derogatory term is used to coverup n whitewash communal attacks on Hindus by calling em fake. The word is also used slam anyone against their agenda. Litton recently did a hundred. pic.twitter.com/2z4LTSM3Wc
— The Hindu Ladka 🇧🇩 (@LadkaTheHindu) January 17, 2025
Litton Das टी20 वर्ल्ड कप 2026 में बांग्लादेश के कप्तान
हालांकि गौर करने वाली बात यह है कि बांग्लादेश ने 2026 टी20 वर्ल्ड कप के लिए लिटन दास को टीम का कप्तान बनाया है।

2026 टी20 वर्ल्ड कप के लिए बांग्लादेश की टीम
लिटन कुमेर दास (कप्तान), मोहम्मद सैफ हसन (उप कप्तान), तंजीद हसन, मोहम्मद परवेज हुसैन इमोन, तौहीद हृदोय, शमीम हुसैन, काजी नुरुल हसन सोहन, शक महेदी हसन, रिशद हुसैन, नसुम अहमद, मुस्तफिजुर रहमान, तंजीम हसन साकिब, तस्कीन अहमद, मोहम्मद शैफुद्दीन और शोरफुल इस्लाम।
Read more: VIDEO: फाइनल में नसीम शाह और कायरन पोलार्ड के बीच हुई भिड़ंत, मैदान पर जमकर हुआ बवाल
खतरे में सचिन तेंदुलकर का टेस्ट रिकॉर्ड, जो रूट सिर्फ इतने रन पीछे; टूटने वाला है 15921 का पर्वत