विजय हजारे ट्रॉफी में फैन ने पार की सारी हदें, LIVE मैच में सूर्या से पूछा '19 मिनट वाली VIDEO' का सवाल

Suryansh Shedge: सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें एक फैन सूर्या से 19 मिनट वाले वीडियो के बारे में पूछता हुआ नजर आ रहा है।

iconPublished: 27 Dec 2025, 02:54 PM
iconUpdated: 27 Dec 2025, 11:34 PM

Suryansh Shedge: इन दिनों भारत में विजय हजारे ट्रॉफी की चर्चा जोरों पर है। 50 ओवर फॉर्मेट के टूर्नामेंट में विराट कोहली और रोहित शर्मा जैसे कई दिग्गज और स्टार भारतीय खिलाड़ी खेल रहे हैं। रोहित और कोहली ने अपने-अपने पहले मैच में शतक जड़ा। वहीं अब सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रही है, जिसमें एक फैन ने सारी हदें पार करते हुए सूर्या से 19 मिनट वाली वीडियो के बारे में पूछ लिया।

वीडियो में देखा जा सकता है कि फैन आवाज लगाता है सूर्या भाई आपने 19 मिनट वाला वीडियो देखा है? इस पर सूर्या ने रिएक्शन भी दिया। वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर इधर-उधर फैल रहा है।

सूर्या का वीडियो आया सामने (Suryansh Shedge)

सबसे पहले तो आपको बता दें कि वीडियो में दिखने वाले सूर्या, सूर्यकुमार यादव नहीं बल्कि मुंबई के लिए खेलने वाले ऑलराउंडर सूर्यांश शेडगे हैं। 22 साल के सूर्यांश विजय हजारे ट्रॉफी 2025-26 में मुंबई के स्क्वॉड का हिस्सा हैं। शुरुआती दोनों मैचों की प्लेइंग 11 में तो उन्हें जगह नहीं मिल सकी, लेकिन वह फील्डिंग करते हुए जरूर मैदान पर नजर आए। इसी बीच फैन ने उनसे सारी हदें पार करते हुए सवाल पूछा।

सूर्यांश शेडगे ने दिया रिएक्शन (Suryansh Shedge)

वीडियो में देखा जा सकता है स्टैंड में मौजूद फैन सूर्यांश को अवाज लगाकर कहता है 'सूर्या भाई आपने 19 वाला वीडियो देखा था?' फैन की आवाज सुनकर पहले सूर्यांश पीछे मुड़कर देखते हैं। इसके बाद उनके चेहरे पर थोड़ी सी मुस्कान दिखाई देती है।

Rohit Sharma

मुंबई ने जीते शुरुआती 2 मैच

गौरतलब है कि मुंबई ने विजय हजारे ट्रॉफी के शुरुआती दोनों मैचों में जीत दर्ज की। सिक्किम के खिलाफ पहला मैच मुंबई ने 8 विकेट से जीता। इसके बाद उत्तराखंड के खिलाफ खेला गया मैच मुंबई ने 51 रन से अपने नाम किया। अब टीम को अगला मुकाबला 29 दिसंबर को छत्तीसगढ़ के खिलाफ खेलना है।

Read more: टी20 विश्व कप 2026 से पहले ऑस्ट्रेलिया की बढ़ीं मुश्किलें, पैट कमिंस के बाद एक और स्टार खिलाड़ी चोटिल

Shreyas Iyer: श्रेयस अय्यर की वापसी पर आया बड़ा अपडेट, नेट्स में किया अभ्यास; जानें टीम इंडिया में कब होंगे सिलेक्ट?

Ashes 2025-26: 15 साल का सूखा खत्म! मेलबर्न में अंग्रेजों ने ऑस्ट्रेलिया को चटाई धूल, लगातार 3 हार का ऐसे लिया बदला