IND vs ENG: जसप्रीत बुमराह का कोई 'डर' नहीं, टेस्ट सीरीज से पहले इंग्लैंड ने ठोका बड़ा दावा!

Jasprit Bumrah: भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज की शुरुआत शुक्रवार 20 जून से होने वाली है। इस बार टीम इंडिया युवा खिलाड़ियों के साथ मैदान पर दिखेगी और भारत के कप्तान शुभमन गिल भी पहली बार टीम की अगुवाई करते हुए दिखाई देने वाले हैं।

icon द्वारा Sonee Srivastav
iconPublished: 18 Jun 2025, 11:39 PM

Jasprit Bumrah: भारत और इंग्लैंड के बीच टेस्ट सीरीज की शुरुआत शुक्रवार 20 जून से होने वाली है। इस बार टीम इंडिया युवा खिलाड़ियों के साथ मैदान पर दिखेगी और भारत के कप्तान शुभमन गिल भी पहली बार टीम की अगुवाई करते हुए दिखाई देने वाले हैं।

हालांकि, टीम इंडिया में केएल राहुल, रविंद्र जडेजा और जसप्रीत बुमराह (Jasprit Bumrah) जैसे कुछ सीनियर खिलाड़ी हैं, जिनके ऊपर काफी जिम्मेदारी होगी। भारत के लिए सबसे अहम खिलाड़ी बुमराह साबित होने वाले हैं लेकिन श्रृंखला की शुरुआत से पहले ही इंग्लैंड के कप्तान बेन स्टोक्स का मानना है कि उन्हें बुमराह का कोई डर नहीं है।

Jasprit Bumrah
Jasprit Bumrah

बेन स्टोक्स ने बुमराह को लेकर किया बड़ा दावा

बुमराह की खतरनाक गेंदबाजी के आगे बड़े-बड़े बल्लेबाजों ने घुटने टेके हैं। उन्होंने ऑस्ट्रेलिया के पिछले दौरे पर बेहतरीन गेंदबाजी की थी। इसी तरह वे इंग्लैंड की धरती पर भी अपना जलवा बिखेरने के लिए तैयार हैं। हालांकि, इससे पहले स्टोक्स ने बड़ा दावा करते हुए बताया है कि उन्हें बुमराह से डर नहीं लगता है।

स्टोक्स ने कहा, "हमें बुमराह को लेकर कोई डर नहीं है क्योंकि इंटरनेशनल क्रिकेट में आप हमेशा ही ऐसे खिलाड़ियों का सामना करते हैं। बुमराह की क्लास हमें पता है और वे जिस भी टीम में होते हैं, बहुत मजबूती देते हैं लेकिन इससे हमें कोई डर नहीं है। मुझे ऐसा नहीं लगता है कि अकेले गेंदबाज किसी टीम की सीरीज जीता सकता है और इसके लिए पूरी टीम को एक साथ खड़ा होना होगा।"

Jasprit Bumrah
Jasprit Bumrah

पिछले दौरे पर Jasprit Bumrah का शानदार प्रदर्शन

बता दें कि ये पहला मौका नहीं है, जब बुमराह अपना कमाल इंग्लैंड में दिखाने के लिए तैयार हैं। इससे पहले वे 2021 दौरे पर अपनी गेंदबाजी का जलवा दिखा चुके हैं। उन्होंने 2021 दौरे पर खेले गए 5 मैचों की टेस्ट सीरीज में 23 विकेट अपने नाम किए थे। हालांकि, भारत उस वक्त भी सीरीज अपने नाम नहीं कर सका था।

ऐसे में बुमराह एक बार फिर से अपने उसी प्रदर्शन को दोहराना चाहेंगे और इंग्लैंड के बल्लेबाजों के नाक में दम करना चाहेंगे। हालांकि, देखना होगा कि टीम इंडिया लीड्स में किस तरह का प्रदर्शन करती है।

Read More: IND vs ENG: रोहित की कमी नहीं खलेगी, लेकिन कोहली... टेस्ट सीरीज से पहले इंग्लिश दिग्गज ने कह दी दिल जलाने वाली बात