गौतम गंभीर की होगी छुट्टी और टीम इंडिया को मिलेगा दूसरा कोच? चौंका देने वाली रिपोर्ट आई सामने

Gautam Gambhir: टीम इंडिया के हेड कोच गौतम गंभीर पर इंग्लैंड दौरे के बाद गाज गिर सकती है। बीसीसीआई कोचिंग को लेकर कुछ नया प्लान बना रहा है।

iconPublished: 29 Jun 2025, 10:40 PM
iconUpdated: 07 May 2026, 03:18 PM

Gautam Gambhir Indian Head Coach BCCI: टीम इंडिया के लिए टेस्ट क्रिकेट में गौतम गंभीर की कोचिंग अब तक काफी खराब साबित हुई है। शुभमन गिल की कप्तानी वाली भारतीय टीम इन दिनों इंग्लैंड दौरे पर मौजूद है। इंग्लैंड के खिलाफ गिल ब्रिगेड पहले टेस्ट में हार का सामना कर चुकी है। अब दोनों के बीच दूसरा टेस्ट 02 जुलाई से बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेला जाएगा, लेकिन इससे पहले गौतम गंभीर को लेकर सामने आई रिपोर्ट चौंका देने वाली है।

इनसाइड स्पोर्ट्स में छपी एक रिपोर्ट में टीम इंडिया के लिए स्प्लिट कोचिंग का ज्रिक किया गया यानी अलग-अलग फॉर्मेट के लिए अलग-अलग कोच चुने जा सकते हैं। टीम इंडिया कभी स्प्लिट कप्तानी के पक्ष में नहीं थी, लेकिन मौजूदा वक्त में टीम इंडिया के तीनों फॉर्मेट के कप्तान अलग-अलग हैं।

क्या टेस्ट फॉर्मेट की कोचिंग से होगी गंभीर की छुट्टी?

तो अब सवाल यह उठ रहा है कि क्या टेस्ट क्रिकेट की कोचिंग से गौतम गंभीर की छुट्टी हो जाएगी? गंभीर की कोचिंग में टीम इंडिया ने व्हाइट बॉल में अच्छा प्रदर्शन किया है, जिसमें चैंपियंस ट्रॉफी 2025 का खिताब भी शामिल है।

Gautam Gambhir

रिपोर्ट में बीसीसीआई के एक अधिकारी के हवाले से कहा गया, "फिलहाल गौतम गंभीर युवा टीम के साथ अच्छा काम कर रहे हैं। बदलाव के फेज में आपको हमेशा उम्मीद के मुताबिक नतीजे नहीं मिलते हैं। ऑस्ट्रेलिया और इंग्लैंड ने भी बदलाव के दौर में संघर्ष किया था। इसलिए गंभीर पर फैसला करना जल्दबाजी होगा।"

Gautam Gambhir

सोर्स ने आगे कहा, "हमारे अभी इंग्लैंड में 4 टेस्ट मैच हैं और हमें उम्मीद है कि हम चीजों में बदलाव कर सकते हैं। इसके आगे, हम देखेंगे। उन्हें बोर्ड पर पूरा भरोसा है।" इस लिहाज से ऐसा नहीं प्रतीत होता है कि गंभीर को टेस्ट कोचिंग से हटाया जाएगा।

अब इंग्लैंड सीरीज के बाद देखना दिलचस्प होगा कि गंभीर पर बीसीसीआई क्या फैसला लेता है। अगर टीम इंडिया सीरीज जीतने में सफल होती है, तो कोच गंभीर के लिए यह फायदेमंद होगा।

Read more: 'बालकनी में चलो...', संजना को प्रपोज करते वक्त जसप्रीत बुमराह ने क्यों किया टावल का यूज? वजह जानकर होकर जाएंगे हैरान