Devajit Saikia Exclusive Interview with Sports Yaari after India Win Champions Trophy Final: बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने टीम इंडिया को चैंपियंस ट्रॉफी जीतने पर हार्दिक शुभकामनाएँ दी हैं। CRICKET
Devajit Saikia Exclusive Interview: जानिए भारत की जीत के बाद बीसीसीआई अध्यक्ष देवजीत सैकिया ने स्पोर्ट्स यारी के साथ एक्सक्लूसिव बातचीत में क्या कहा?
Table of Contents
Devajit Saikia Exclusive Interview with Sports Yaari after India Win Champions Trophy Final: बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया ने टीम इंडिया को चैंपियंस ट्रॉफी जीतने पर हार्दिक शुभकामनाएँ दी हैं। भारतीय टीम ने न्यूजीलैंड को चैंपियंस ट्रॉफी के फाइनल में हराकर ट्रॉफी जीती। देवजीत सैकिया (Devajit Saikia) ने कहा, "हमने हर मैच काफी आसानी से जीते और मैं सभी खिलाड़ियों को बधाई देता हूँ। मैं आशा करता हूँ कि ऐसा ही प्रदर्शन हम आने वाली इंग्लैंड टेस्ट सीरीज में भी करेंगे।"
Devajit Saikia Exclusive Interview with Sports Yaari after India Win Champions Trophy Final
#Exclusive 🔥
— Sports Yaari (@YaariSports) March 9, 2025
Devajit Saikia shares his thoughts on today’s epic win! 🏆🇮🇳
Watch now! 👀✨#ChampionsTrophyFinal #RohitSharma #TeamIndia pic.twitter.com/HFVQnwQfn9
बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया (Devajit Saikia) ने स्पोर्ट्स यारी से बातचीत करते हुए कहा कि," रोहित शर्मा (Rohit Sharma) की कप्तानी में टीम इंडिया ने चैंपियंस ट्रॉफी (Champions Trophy) में उत्कृष्ट प्रदर्शन किया। उन्होंने शुरुआती मैचों में अपनी आक्रामक बल्लेबाजी से विपक्षी टीमों पर दबाव बनाया। रोहित की नेतृत्व क्षमता और रणनीतिक सोच ने टीम को जीत की राह पर बनाए रखा। उनकी कप्तानी में टीम ने न केवल मैच जीते, बल्कि खेल के हर पहलू में उत्कृष्टता दिखाई।"
Devajit Saikia Exclusive Interview with Sports Yaari: मध्यक्रम के बल्लेबाजों का योगदान
आपको बताते चलें कि बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया (Devajit Saikia) ने कहा, "मध्यक्रम के बल्लेबाजों ने भी महत्वपूर्ण योगदान दिया। केएल राहुल (KL Rahul) ने अपनी शानदार बल्लेबाजी से टीम को मजबूत स्थिति में पहुँचाया। 2023 वर्ल्ड कप की हार का दुख उन्हें भी था, लेकिन इस टूर्नामेंट में उन्होंने अपनी बल्लेबाजी से उस निराशा को पीछे छोड़ते हुए टीम को जीत दिलाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनकी संयमित और आक्रामक बल्लेबाजी ने टीम को मुश्किल परिस्थितियों से बाहर निकाला।"
Devajit Saikia Exclusive Interview with Sports Yaari: गौतम गंभीर की कोचिंग का असर
दरअसल बीसीसीआई सचिव देवजीत सैकिया (Devajit Saikia) ने कि कोच गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) की तारीफ और कहां कि," टीम इंडिया (Team India) के कोच गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) की कोचिंग का भी टीम की सफलता में बड़ा योगदान रहा। उनकी रणनीतियाँ और खिलाड़ियों के साथ उनकी समझ ने टीम को एकजुट किया। गंभीर ने खिलाड़ियों की मानसिकता को मजबूत किया और उन्हें हर चुनौती का सामना करने के लिए तैयार किया। उनकी कोचिंग में टीम ने न केवल तकनीकी रूप से बल्कि मानसिक रूप से भी मजबूती दिखाई।"
गौरतलब है कि चैंपियंस ट्रॉफी (Champions Trophy) की इस जीत ने भारतीय क्रिकेट प्रेमियों के चेहरे पर मुस्कान ला दी है। अब सभी की निगाहें आगामी इंग्लैंड टेस्ट सीरीज पर हैं, जहाँ टीम इंडिया से इसी तरह के प्रदर्शन की उम्मीद है। देवजीत सैकिया (Devajit Saikia) ने भी उम्मीद जताई है कि टीम इंग्लैंड में भी अपना विजयी अभियान जारी रखेगी।
रिएक्शन:-
Devajit Saikia from Assam has replaced Jay Shah in BCCI. Congratulations Team India...
— Arya (@jyoti_arya8) March 10, 2025
ICC @ICC needs to explain why @BCCI secretary Devajit Saikia and NZC Director Roger Twose along with BCCI chief Roger Binny were at the stage but not PCB COO and #ChampionsTrophy TD Sumair Ahmad?
— Sohail Imran (@sohailimrangeo) March 9, 2025
BCCI BOSS DEVAJIT SAIKIA JI | SPORTS YAARI @YaariSports pic.twitter.com/gPxXDAr0Vf
— Sushant Mehta (@SushantNMehta) March 9, 2025
What a win, very good match. Congratulations to Team India & @ImRo45 and as always prediction of @JayShah bhai on CT 2025 came true. He has handed over his first 2 ICC winners Trophy to India. Congratulations to Team BCCI as well @Devajit Saikia @Roger Binny pic.twitter.com/hj9ct0AnB2
— MAMON MAJUMDAR (@mamonetc) March 9, 2025
READ MORE HERE :
फाइनल में फील्डिंग करने क्यों नहीं आए केन विलियमसन? मिल गया जवाब; वजह जान आप भी हो जाएंगे हैरान
2025 चैंपियंस ट्रॉफी के हीरो, जानें किसे मिला गोल्डन बैट-बॉल और कौन बना प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट
फाइनल के बाद रवींद्र जडेजा ODI से लेंगे संन्यास? विराट कोहली ने इस तरह दिए संकेत