छक्का लगाने के साथ क्रिकेट की जिंदगी खत्म, बीच पिच पर हुआ निधन; VIDEO वायरल

Punjab: पंजाब में क्रिकेटर की मौत की खबर ने सभी को चौंका दिया है। क्रिकेट खेल रहे एक शख्स ने हार्ट की वजह से अपनी जान गंवा दी।

iconPublished: 29 Jun 2025, 03:22 PM
iconUpdated: 07 May 2026, 01:35 PM

Punjab Cricketer Dies With Heart Attack: क्रिकेट का खेल देखने और खेलने में तो बड़ा ही मजेदार होता है। लेकिन कभी-कभी यह खेल जानलेवा भी साबित होता है। आपने अंतर्राष्ट्रीय क्रिकेट के कई किस्स सुने होंगे, जिसमें खिलाड़ियों ने या तो गेंद लगने से या फिर किसी और वजह से अपनी जान गंवाई। अब क्रिकेट जगत में एक और दुखभरी खबर सामने आई है, जिसमें एक खिलाड़ी की बीच पिच पर ही जान चली गई।

बल्लेबाज ने पहले छक्का लगाया और फिर अचानक हार्ट अटैक से उसकी जिंदगी समाप्त हो गई। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसे देखने के बाद लोग सन्न रह गए हैं। तो आइए जानते हैं कि यह पूरा मामला क्या है।

समझिए पूरा मामला

यह घटना 29 जून, रविवार को पंजाब के फिरोजपुर के गुरुहर सहाये इलाके के डीएवी स्कूल ग्राउंड में हुई। सुबह के वक्त स्कूल के ग्राउंड पर मैच चल रहा था। मुकाबले में हरजीत सिंह नाम का एक शख्स बैटिंग कर रहा था। बैटिंग करने वाले हरजीत पहले एक जोरदार छक्का लगाते हैं। छक्का लगाने के बाद वह एकदम से पिच पर बैठ जाते हैं। उनको बैठता हुआ देख उनका साथी बल्लेबाज उनके पास आता है।

cricketer dies with heart attack hitting six in firozpur punjab

वीडियो में आगे देखा जा सकता है कि पिच पर बैठे हरजीत एकदम से गिर जाते हैं। उनको गिरता हुआ देख मैच खेल रही सभी लोग उनके पास आते हैं। कुछ लोग उन्हें सीपीआर भी देते नजर आते हैं। हालांकि इतनी कोशिशों के बाद उन्हें बचाया नहीं जा सका।

अच्छी बैटिंग कर रहे थे हरजीत

रिपोर्ट्स में बताया गया कि हरजीत मैच में अच्छी बल्लेबाजी कर रहे थे। वह 49 रन पर बैटिंग कर रहे थे। बताया गया कि हरजीत कारपेंटर का काम करते थे। इस तरह की घटना वाकई चौंका देने वाली है। वायरल हो रहे वीडियो में पूरी घटना कैद हो गई है।

Read more: 'मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता...' IPL की कामयाबी के लिए ललित मोदी ने विवाद को बनाया हथियार? दो टूक दिया जवाब