IPL 2025: इंडियन प्रीमियर लीग का 25वां सीजन बेहद खास होने वाला है। क्योंकि करीब 19 मैचों के बाद चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी एमएस धोनी (MS Dhoni) के पास आ गई है। जिसके बाद चेन्नई के मैनेजमेंट पर बड़ा और गंभीर आरोप लग रहा है।
महेंद्र सिंह धोनी का लाइमलाइट कम होता देख CSK ने बर्बाद कर दिया इस युवा भारतीय खिलाड़ी का करियर, IPL 2025 से हुआ बाहर
Table of Contents
MS Dhoni Lead CSK: इंडियन प्रीमियर लीग 2025 का 25वां मुकाबला चेन्नई सुपर किंग्स और कोलकाता नाइट राइडर्स (CSK vs KKR) के बीच 11 अप्रैल से खेला जाना है। इस मैच से एक दिन पहले चेन्नई को बड़ा झटका लगा। जब खबर आई कि चेन्नई सुपर किंग्स के कप्तान ऋतुराज गायकवाड़ (Ruturaj Gaikwad) आईपीएल 2025 से बाहर हो गए हैं। लेकिन इस खबर के बाद एमएस धोनी (MS Dhoni) के फैंस में खुशी की लहर दौड़ गई कि ऋतुराज की जगह अब धोनी कप्तानी करेंगे।
लेकिन इस घटना के बाद चेन्नई सुपर किंग्स के मैनेजमेंट को लेकर चर्चाएं शुरू हो गईं और कई आरोप भी लगने लगे। जिनमें से एक ये था कि महेंद्र सिंह धोनी (MS Dhoni) की लाइमलाइट कम होते देख चेन्नई ने ऋतुराज का करियर बर्बाद कर दिया और उन्हें आईपीएल 2025 से बाहर कर दिया गया।
MS Dhoni की वजह से ऋतुराज हुए आईपीएल 2025 से बाहर?
ये महज अफवाह या दुष्प्रचार है। ऐसा बिल्कुल नहीं है कि एमएस धोनी (MS Dhoni) की लाइनलाट कम हो रही थी। जिसके चलते चेन्नई सुपर किंग्स के मैनेजमेंट ने ऋतुराज गायकवाड़ को आईपीएल 2025 से हटाकर एमएस धोनी को कप्तानी सौंप दी। दरअसल, गुवाहाटी में ऋतुराज की कोहनी में फ्रैक्चर हो गया था।
जिसके बाद भी उन्होंने दिल्ली कैपिटल्स और पंजाब किंग्स के खिलाफ कप्तानी की और मैच खेले। लेकिन कई बार चेकअप के बाद भी उनकी चोट में सुधार नहीं हुआ और मामले की गंभीरता को देखते हुए ऋतुराज को आराम दिया गया। जिसके चलते ऋतुराज आईपीएल 2025 से बाहर हो गए और एमएस धोनी को चेन्नई सुपर किंग्स की कप्तानी सौंप दी गई।
प्लेइंग इलेवन में कौन लेगा ऋतुराज की जगह?
ऋतुराज गायकवाड़ के टूर्नामेंट से बाहर होने के बाद अब यह देखना दिलचस्प होगा कि चेन्नई सुपर किंग्स उनकी जगह किसे प्लेइंग इलेवन में मौका देती है। वैसे तो टीम के पास कई विकल्प हैं, लेकिन फिलहाल सबसे मजबूत दावेदार राहुल त्रिपाठी नजर आ रहे हैं। वहीं दूसरा विकल्प युवा विकेटकीपर वंश बेदी भी हो सकते हैं, जिन्हें टीम मिडिल ऑर्डर में मौका दे सकती है। अगर ऐसा होता है तो चेन्नई सुपर किंग्स तीसरे पेसर की जगह वंश को उतार सकती है, ताकि बल्लेबाजी को थोड़ा और मजबूत किया जा सके।
चेन्नई सुपर किंग्स स्क्वॉड
रचिन रवींद्र, डेवोन कॉनवे, विजय शंकर, रवींद्र जडेजा, शिवम दुबे, एमएस धोनी (विकेटकीपर/कप्तान), रविचंद्रन अश्विन, नूर अहमद, मुकेश चौधरी, खलील अहमद, मथीशा पथिराना, जेमी ओवरटन, राहुल त्रिपाठी, दीपक हुडा, अंशुल कंबोज, श्रेयस गोपाल, सैम कुरेन, कमलेश नागरकोटी, नाथन एलिस, गुरजापनीत सिंह, शेख रशीद, रामकृष्ण घोष, आंद्रे सिद्दार्थ सी, वंश बेदी।
Read More Here:
Riyan Parag को दिया गया गलत आउट? अंपायर ने आउट दिया तो मैदान पर हुई बहस! क्रिकेटर ने कही ये बात