चेन्नई सुपर किंग्स का आईपीएल 2025 में निराशाजनक प्रदर्शन जारी हैं, कोलकाता नाईट राइडर्स के खिलाफ उन्हें एक बेहद बड़ी हार का सामना करना पड़ा हैं।
लागतार 5 हार के बाद भी Chennai Super Kings कर सकती है प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई, इस तरीके से MS Dhoni करवाएंगे वापसी!
Table of Contents
महेंद्र सिंह धोनी के कप्तानी संभालने के बाद भी Chennai Super Kings के हाल में सुधार नहीं देखने को मिला हैं। ऋतुराज गायकवाड़ के कप्तानी के बाद जब एमएस धोनी ने कमान संभाली तो भी कोई बदलाव देखने को नहीं मिला हैं।
महेंद्र सिंह धोनी के नेतृत्व में भी चेन्नई सुपर किंग्स की बल्लेबाज़ी ने निराश किया है। कोलकाता नाईट राइडर्स के खिलाफ वें पहले बल्लेबाज़ी करते हुए अपने निराधित 20 ओवर में 9 विकेट गवा कर सिर्फ 103 ही रन बना पाए थे। इसी वजह से उन्हें बड़ी हार का सामना करना पड़ा हैं।
सीएसके का हार का सिलसिला बरकरार:
आईपीएल के किसी भी सीजन में Chennai Super Kings का पहला लक्ष्य प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करना होता है लेकिन इस बार उनका प्रदर्शन बेहद निराशाजनक रहा हैं। मुंबई इंडियंस के खिलाफ पहला मुकाबला जीतने के बाद उन्होंने लगातार 5 मुकाबले गवाएं हैं।
मुंबई इंडियंस को हराने के बाद उन्हें रॉयल चैलेंजर बेंगलुरु, राजस्थान रॉयल्स, दिल्ली कैपिटल्स, पंजाब किंग्स और फिर केकेआर के खिलाफ हार का सामना करना पड़ा हैं। इन लगातार हार के बाद प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करना उनके लिए बेहद मुश्किल नजर आ रहा हैं।
Chennai Super Kings के प्लेऑफ की राह:
Chennai Super Kings इस वक़्त काफी मुश्किल परिस्तिथि में हैं। इस आईपीएल के सीजन में उन्होंने 6 मुकाबले खेल लिए हैं जिसमें उनके नाम 5 हार हैं। अगर उन्हें प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई करना है तो उनके सामने सिर्फ एक ही विकल्प हैं।
Chennai Super Kings को अपने बचे हुए 8 मुकाबलों में से 7 मुकाबले जीतने होंगे तब ही वें क्वालीफाई कर सकते हैं। सीएसके अगर 2 या 3 मुकाबले गवा जाती है तो लगातार दूसरे सीजन वें प्लेऑफ के लिए क्वालीफाई नहीं कर पाएंगे।
ऋतुराज गायकवाड़ को किया मिस:
इस सीजन ऋतुराज गायकवाड़ ही टीम की कप्तानी कर रहे थे लेकिन राजस्थान रॉयल्स के खिलाफ उन्हें चोट लगी थी जिसका बाद में निरिक्षण किया गया तो पता चला उनकी कोहनी की हड्डी टूट गई है जिस कारण वें इस सीजन से बाहर हो गए हैं।