Bengaluru stampede: कर्नाटक क्रिकेट संघ के 2 बड़े अधिकारियों ने दिया इस्तीफा, क्या खुद ली जिम्मेदारी?

Bengaluru stampede: बेंगलुरू में हुई भगदड़ की घटना के बाद लगातार एक्शन का रिएक्शन देखने को मिल रहा है। इस घटना के बाद अब कर्नाटक क्रिकेट संघ के दो बड़े अधिकारियों ने इस्तीफा दे दिया है।

icon द्वारा Kalpesh Kalal
iconPublished: 07 Jun 2025, 03:16 PM
iconUpdated: 07 Jun 2025, 03:18 PM

Bengaluru stampede: आईपीएल 2025 में रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरू ने 18 साल के सूखे को खत्म करते हुए खिताब जीत लिया। इस खिताबी जीत के बाद आरसीबी के फैंस से लेकर मैनेजमेंट, प्लेयर्स हर कोई खुशी में डूबने ही वाला था, लेकिन इसी खुशी में शामिल होने के लिए वहां पहुंच रहे फैंस के साथ दर्दनाक हादसे ने हर किसी का दिल तोड़ दिया है। आईपीएल जीतने के बाद बेंगलुरू में अगले ही दिन खुशी में शामिल होने पहुंच रहे फैंस के बीच भगदड़ (Bengaluru stampede) मच गई जिसमें 11 लोगों की जान चली गई।

Bengaluru stampede के बाद कर्नाटक क्रिकेट संघ के 2 अधिकारियों ने दिया इस्तीफा

बेंगलुरू में चिन्नास्वामी स्टेडियम के बाहर हुई इस घटना ने पूरे देश का दिल तोड़ दिया है और हर कोई इसके बाद अपना दुख जता रहा है। इसी बीच अब बेंगलुरू भगदड़ (Bengaluru stampede) के साइड इफैक्ट नजर आने लगे हैं। जहां एक ओर तो कर्नाटक पुलिस अपनी कार्रवायी कर रही है, तो दूसरी तरफ कर्नाटक क्रिकेट संघ के अधिकारियों में खुद ही इस्तीफा देने का सिलसिला चल पड़ा है।

कर्नाटक क्रिकेट संघ के सचिव और कोषाध्यक्ष ने दिया इस्तीफा

बेंगलुरू हादसे ने कर्नाटक क्रिकेट संघ के दो बड़े अधिकारियों को इस्तीफा देने पर विवश कर दिया है। कर्नाटक क्रिकेट से जुड़े बड़े अधिकारियों में सचिव और कोषाध्यक्ष ने इस्तीफा दे दिया है। जहां सचिव ए. शंकर के साथ ही कोषाध्यक्ष ई. एस जयराम ने इस्तीफा दिया है। दोनों ही अधिकारियों ने इस दर्दनाक घटना की नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए इस्तीफा दिया है।

दोनों ही अधिकारियों ने ली इस घटना की नैतिक जिम्मेदारी

कर्नाटक क्रिकेट संघ के इन दोनों ही अधिकारियों सचिव ए. शंकर और कोषाध्यक्ष ई.एस. जयराम ने अपने संयुक्त बयान में कहा, 'हालाँकि हमारी भूमिका इस आयोजन में सीमित थी, लेकिन नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए हमने अपने पदों से इस्तीफा देने का फ़ैसला किया है। यह एक अप्रत्याशित और दुर्भाग्यपूर्ण घटना थी, जिसने हमें गहरे सदमे में डाल दिया है।' दोनों अधिकारियों ने यह भी साफ़ किया कि वे इस त्रासदी से बेहद दुखी हैं और पीड़ित परिवारों के प्रति अपनी संवेदना व्यक्त करते हैं।

Also Read- ‘विराट भैया के लिए जो कुछ भी...’ RCB के यश दयाल ने किंग कोहली को लेकर कह दी दिल छू लेने वाली बात