वनडे से भी रोहित शर्मा की 'छुट्टी' करना चाहता था BCCI, लेकिन फ्लॉप हो गया प्लान!

भारतीय टीम को लेकर दिन प्रतिदिन नई-नई जानकारियां सामने आ रही हैं। कुछ समय पहले ही भारतीय दिग्गज खिलाड़ी रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेकर सभी को चौका दिया था। इससे पहले दोनों ने एक साथ वर्ल्ड कप जीतने के बाद टी20 से भी संन्यास ले लिया था। अब दोनों महान खिलाड़ी सिर्फ वनडे क्रिकेट खेलते दिखेंगे, जो कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) नहीं चाहती है।

icon द्वारा Sonee Srivastav
iconPublished: 10 Jun 2025, 10:52 PM
iconUpdated: 10 Jun 2025, 10:53 PM

भारतीय टीम को लेकर दिन प्रतिदिन नई-नई जानकारियां सामने आ रही हैं। कुछ समय पहले ही भारतीय दिग्गज खिलाड़ी रोहित शर्मा (Rohit Sharma) और विराट कोहली ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेकर सभी को चौंका दिया था। इससे पहले दोनों ने एक साथ वर्ल्ड कप जीतने के बाद टी20 से भी संन्यास ले लिया था। अब दोनों महान खिलाड़ी सिर्फ वनडे क्रिकेट खेलते दिखेंगे, जो कि भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) नहीं चाहती है।

चैंपियंस ट्रॉफी के बाद रोहित से संन्यास की थी उम्मीद

महान खिलाड़ी रोहित शर्मा टी20 और टेस्ट क्रिकेट से संन्यास के बाद 2027 में वनडे क्रिकेट खेलने की तैयारी में हैं। लेकिन मिली जानकारी के मुताबिक, BCCI नहीं चाहती कि रोहित वनडे खेलें। BCCI को उम्मीद थी कि जैसे टी20 वर्ल्ड कप जीतने के बाद उन्होंने संन्यास की घोषणा कर दी थी, ऐसे ही चैंपियंस ट्रॉफी 2025 जीतने के बाद वह वनडे से भी रिटायरमेंट ले लेंगे। हालांकि उनकी उम्मीदों पर पानी फिर गया।

दरअसल इस बात की जानकारी हिंदुस्तान टाइम्स की रिपोर्ट में बोर्ड के सूत्र के हवाले से दी गई है। सूत्र ने बताया है कि सभी अधिकारी यही मानकर चल रहे थे कि रोहित चैंपियंस ट्रॉफी के बाद यह बड़ा कदम उठाएंगे। फिलहाल अभी वह वनडे क्रिकेट खेलना जारी रखना चाहते हैं। रोहित और चयनकर्ताओं के बीच अब तक वनडे क्रिकेट के भविष्य को लेकर कोई भी चर्चा नहीं हुई है।

Rohit Sharma
Rohit Sharma

Rohit Sharma ने वनडे क्रिकेट खेलने की कही थी बात

बता दें कि Rohit Sharma ने टेस्ट क्रिकेट से संन्यास लेते हुए इस बात का जिक्र किया था कि वे वनडे क्रिकेट आगे भी खेलते रहेंगे। ऐसे में रोहित अपनी तरफ से साफ कर चुके हैं कि वे वर्ल्ड कप 2027 खेलना चाहते हैं लेकिन अब देखना होगा कि इस पर भारतीय क्रिकेट कंट्रोल बोर्ड (BCCI) क्या फैसला लेती है।

न्यूजीलैंड को हराकर भारत ने जीता 2025 का खिताब

रोहित शर्मा की कप्तानी में भारतीय टीम ने दुबई में खेले गए चैंपियंस ट्रॉफी 2025 के फाइनल में न्यूजीलैंड को हराकर तीसरी बार यह खिताब अपने नाम किया था। ऐसे में BCCI को उम्मीद थी कि रोहित इस ट्रॉफी में जीत के साथ ही वनडे क्रिकेट को अलविदा कह देंगे लेकिन ऐसा नहीं हुआ और वे वर्ल्ड कप 2027 में भी भारत का प्रतिनिधत्व करना चाहते हैं।

Read More: WTC Final 2025: ऑस्ट्रेलिया पर भारी पड़ सकते हैं ये 4 अफ्रीकी गेंदबाज, आप भी करेंगे यकीन