IPL 2025: अगर आईपीएल 2025 की दोबारा शुरुआत होती है, तो ऑस्ट्रेलियाई क्रिकेटर का वापस आना काफी मुश्किल नजर आ रहा है।
IPL 2025 के दोबारा शुरू होने पर वापस नहीं आएंगे ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी? इस वजह से खिलाड़ियों ने लिया ये फैसला
Australian Cricketers Unlikely To Return If IPL 2025 Resume: आईपीएल 2025 (IPL 2025) को भारत-पाकिस्तान के बीच तनाव के कारण शुक्रवार (09 मई) को तत्काल प्रभाव से एक हफ्ते के लिए रद्द कर दिया गया था। हालांकि अब भारत और पाकिस्तान सीजफायर पर सहमति जता चुके हैं। इसके बाद कयास लगने शुरू हो गए कि अब जल्द ही दोबारा आईपीएल की शुरुआत हो सकती है। लेकिन सामने आई रिपोर्ट में बताया गया कि अब ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी टूर्नामेंट के लिए वापस नहीं आएंगे।
ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों का वापस आना अनिश्चित (IPL 2025)
'द वेस्ट ऑस्ट्रेलियन' में छपी एक रिपोर्ट में बताया गया कि पिछले एक हफ्त में दो देशों के बीच पैदा हुई स्थिति के कारण ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ियों का टूर्नामेंट के लिए वापस आना अनिश्चित नजर आ रहा है। अब देखना दिलचस्प होगा कि अगर दोबारा आईपीएल की शुरुआत होती है, तो ऑस्ट्रेलियाई खिलाड़ी क्या फैसला करते हैं।
टीमें हो चुकी हैं बाहर (IPL 2025)
बता दें कि पैट कमिंस, ट्रेविस हेड और नाथन एलिस का वापस आना काफी मुश्किल हो सकता है क्योंकि तीनों ही खिलाड़ियों की टीमें प्लेऑफ की रेस से एलिमिनेट हो चुकी हैं। कमिंस और ट्रेविस हेड सनराइजर्स हैदराबाद का हिस्सा हैं। कमिंस टीम के कप्तान हैं। वहीं नाथन एलिस चेन्नई सुपर किंग्स का हिस्सा हैं। दोनों ही टीमें एलिमिनेट हो चुकी हैं।
इन तीन वेन्यू पर हो सकते हैं आईपीएल के बाकी मैच
सामने आई कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया था कि बीसीसीआई टूर्नामेंट के बाकी बचे हुए मुकाबले बेंगलुरु, चेन्नई और हैदराबाद में करवाने का प्लान कर रहा है। तीनों ही इलाके बॉर्डर से दूर हैं। हालांकि अभी इस बात को लेकर किसी भी तरह की आधिकारिक जानकारी सामने नहीं आई है। अब देखना दिलचस्प होगा कि टूर्नामेंट के बाकी मैचों को लेकर क्या फैसला किया जाता है।
कितने मैच बाकी?
गौरतलब है कि दिल्ली और पंजाब के बीच खेला गया आईपीएल 2025 का 58वां लीग मैच रद्द कर दिया था। इस मैच को हाटकर कुल 12 लीग मैच और फाइनल सहित 4 नॉकआउट मैच बाकी हैं। ओवरऑल 16 मुकाबले खेले जाने बाकी हैं।
Read more:
एमएस धोनी सहित ये 3 दिग्गज कैंसिल करवा सकते हैं विराट कोहली का टेस्ट रिटायरमेंट, आप भी भरेंगे हामी