Asia Cup 2025: प्रैक्टिस में जुटी टीम इंडिया, यूएई के खिलाफ मैच से पहले SPORTS YAARI पर जानिए क्या है सूर्या एंड कंपनी का ट्रेनिंग प्लान?

Asia Cup 2025: स्पोर्ट्स यारी की एक्सक्लूसिव रिपोर्ट के मुताबिक, भारतीय टीम 6 सितंबर को अभ्यास करती हुई नजर आएगी और इसी से प्लेइंग 11 की तस्वीर भी साफ हो सकती है।

iconPublished: 06 Sep 2025, 01:20 PM
iconUpdated: 06 Sep 2025, 02:05 PM

Asia Cup Practise Update: भारतीय क्रिकेट टीम एशिया कप 2025 की तैयारी में जुट चुकी है। टीम इंडिया दुबई पहुंच चुकी है और खिलाड़ी टूर्नामेंट से पहले अभ्यास में व्यस्त हैं। हालांकि, एशिया कप की शुरुआत से पहले भारतीय प्लेइंग इलेवन को लेकर लगातार संशय बना हुआ है।

शुभमन गिल को बतौर उपकप्तान टीम में जगह दी गई है और इसी वजह से टॉप ऑर्डर में बदलाव देखने को मिल सकता है। भारतीय टीम की प्लेइंग इलेवन से जुड़ी बड़ी खबर सामने आई है। स्पोर्ट्स यारी के एक्सक्लूसिव के मुताबिक, इस बार अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल पारी की शुरुआत करते नजर आएंगे।

Asia Cup: शुभमन गिल और अभिषेक शर्मा करेंगे ओपनिंग

स्पोर्ट्स यारी के रिपोर्टर लक्षित मेहंदीरत्ता इस वक्त दुबई में मौजूद हैं और टीम इंडिया के अभ्यास सत्र को कवर कर रहे हैं। उनकी रिपोर्ट के अनुसार, अभिषेक शर्मा और शुभमन गिल ही पारी की शुरुआत करते दिख सकते हैं। अभ्यास के दौरान दोनों बल्लेबाज बेहतरीन फॉर्म में नजर आए।

Abhishek Sharma, Shubman Gill

वहीं, विकेटकीपर के तौर पर भारतीय टीम संजू सैमसन और जितेश शर्मा को रोटेट कर सकती है। अगर टीम को टॉप ऑर्डर में बल्लेबाज की जरूरत होगी तो सैमसन को मौका मिल सकता है, जबकि निचले क्रम में फिनिशर के तौर पर जितेश शर्मा को बैटिंग करने का मौका दिया जा सकता है।

Asia Cup: कैसा होगा तेज गेंदबाजी आक्रमण?

भारतीय टीम के तेज गेंदबाजी आक्रमण की बात करें तो जसप्रीत बुमराह पेस अटैक की कमान संभालेंगे। उनके साथ अर्शदीप सिंह दूसरे तेज गेंदबाज होंगे, जबकि तीसरे पेसर के तौर पर हार्दिक पांड्या को मौका मिलने की संभावना है।

T20 World Cup 2024: Arshdeep Singh credits Bumrah for his success, India to face England in semifinals - Sportstar

Asia Cup: अभ्यास से होगा कई सवालों का जवाब

भारतीय टीम आज यानी 6 सितंबर को भी आईसीसी अकादमी के एक ग्राउंड में अभ्यास करेगी। शाम को होने वाले इस सेशन में सेंटर पिच पर ट्रेनिंग होगी, जिससे बल्लेबाजी क्रम और टीम की प्राथमिकताओं को लेकर तस्वीर और साफ हो सकती है।

Read More Here:

मिशन एशिया कप के लिए टीम इंडिया तैयार! दुबई लैंड हुई सूर्यकुमार यादव की पलटन, इस दिन से शुरू करेंगे प्रैक्टिस; VIDEO

एशिया कप 2025 के लिए UAE ने किया 17 सदस्‍यीय टीम का एलान, 31 वर्षय पाकिस्तानी करेगा टीम की अगुवाई