IND vs ENG: बर्मिंघम टेस्ट में जसप्रीत बुमराह की जगह इस गेंदबाज को मिल सकता है मौका, अब तक नहीं हुआ डेब्यू!

Jasprit Bumrah: जसप्रीत बुमराह का इंग्लैंड के खिलाफ दूसरा टेस्ट खेलना काफी मुश्किल नजर आ रहा है। कहा जा रहा है कि बुमराह दूसरे टेस्ट में रेस्ट करेंगे। ऐसे में सवाल यह उठ रहा है कि बुमराह को रिप्लेस कौन करेगा? यहां आपको इसी सवाल का जवाब मिलेगा।

iconPublished: 29 Jun 2025, 06:04 PM
iconUpdated: 07 May 2026, 01:36 PM

Jasprit Bumrah Likely Replacement For 2nd Test: भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का दूसरा मुकाबला 02 जुलाई से बर्मिंघम के एजबेस्टन में खेला जाएगा, जिसमें टीम इंडिया के दिग्गज तेज गेंदबाज जसप्रीत बुमराह के खेलने पर तलवार लटकी हुई नजर आ रही है। ऐसे में सवाल यही उठ रहा है कि दूसरे टेस्ट में बुमराह की जगह किस खिलाड़ी को मौका दिया जाएगा?

लीड्स के हेडिंग्ले में खेले गए पहले टेस्ट में बुमराह ने 43.4 ओवर गेंदबाजी की थी। पहली पारी में बुमराह ने 5 विकेट चटकाए थे। हालांकि दूसरी पारी में उन्हें कोई विकेट नहीं मिल सका था। पहला टेस्ट समाप्त होने के बाद सामने आई मीडिया रिपोर्ट्स में दावा किया गया था कि बुमराह डायरेक्ट लॉर्ड्स में खेले जाने वाले तीसरे टेस्ट में नजर आएंगे।

दूसरे टेस्ट में कौन लेगा बुमराह की जगह

सवाल यही उठ रहा है कि बर्मिंघम में खेले जाने वाले दूसरे टेस्ट में बुमराह की जगह किस तेज गेंदबाज को टीम इंडिया का हिस्सा बनाया जाएगा। तो आपको बता दें कि कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में बताया गया है कि बुमराह की जगह दूसरे टेस्ट में बाएं हाथ के तेज गेंदबाज अर्शदीप सिंह को मौका दिया जा सकता है।

Jasprit Bumrah

अर्शदीप सिंह ने अब तक नहीं किया टेस्ट डेब्यू

अर्शदीप ने अब तक भारत के लिए टेस्ट डेब्यू नहीं किया है। वह टीम इंडिया के लिए व्हाइट बॉल क्रिकेट खेलते हैं। अर्शदीप को इंग्लैंड दौरे के लिए स्क्वॉड का हिस्सा बनाया गया है। अब देखना दिलचस्प होगा कि क्या दूसरे टेस्ट में अर्शदीप सिंह को मौका मिलता है या नहीं।

Arshdeep Singh

बताते चलें कि अर्शदीप के अलावा टीम इंडिया के पास आकाश दीप का विकल्प भी मौजूद है। आकाश भारत के लिए 7 टेस्ट खेल चुके हैं। इन मैचों की 12 पारियों में गेंदबाजी करते हुए आकाश दीप ने 35.2 की औसत से 15 विकेट चटकाए, जिसमें उनका मैच बेस्ट फिगर 3/83 का रहा।

Read more: VIDEO: शिमरन हेटमायर का फिर चला जादू, छक्का लगाकर टीम को दिलाई जीत; सिर्फ 1 गेंद रह गई थी बाकी