Anushka Sharma: अनुष्का शर्मा 7 साल बाद वापसी के लिए तैयार! 2025 महिला वर्ल्ड कप से जुड़ा कनेक्शन

अनुष्का शर्मा की फिल्म चकदा एक्सप्रेस एक बार फिर चर्चा में है। झूलन गोस्वामी की बायोपिक अब 2025 महिला वर्ल्ड कप जीत के बाद रिलीज़ के करीब दिख रही है।

iconPublished: 08 Nov 2025, 11:11 PM
iconUpdated: 08 Nov 2025, 11:18 PM

Anushka Sharma comeback with Chakde Express: बॉलीवुड एक्ट्रेस अनुष्का शर्मा लंबे समय से बड़े पर्दे से दूर हैं। साल 2018 में आई शाहरुख खान और कैटरीना कैफ के साथ उनकी फिल्म जीरो के बाद से उन्होंने कोई रिलीज नहीं दी। हालांकि उन्होंने भारतीय तेज गेंदबाज झूलन गोस्वामी की बायोपिक चकदा एक्सप्रेस की शूटिंग 2022 में पूरी कर ली थी, लेकिन यह फिल्म अब तक रिलीज नहीं हो सकी।

अब एक बार फिर इस फिल्म को लेकर बड़ी खबर सामने आई है और इसका कनेक्शन सीधा भारत की महिला क्रिकेट टीम की वर्ल्ड कप 2025 जीत से जुड़ा है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, टीम इंडिया की ऐतिहासिक जीत के बाद चकदा एक्सप्रेस को रिलीज़ कराने की कोशिशें फिर से शुरू हो गई हैं। बताया जा रहा है कि फिल्म के मेकर्स ने नेटफ्लिक्स इंडिया के टॉप एग्जिक्यूटिव्स को चिट्ठी लिखकर फिल्म को रिलीज करने की अपील की है।

चकदे एक्सप्रेस में वापसी करते दिखेंगी Anushka Sharma

मिड-डे की रिपोर्ट के अनुसार, भारतीय महिला टीम की जीत के बाद चकदा एक्सप्रेस के निर्माता अब नेटफ्लिक्स से दोबारा बातचीत कर रहे हैं। सूत्रों के मुताबिक, “हमने नेटफ्लिक्स इंडिया के शीर्ष अधिकारियों से संपर्क किया है ताकि फिल्म को रिलीज़ करने पर विचार किया जा सके। झूलन दी जैसी लीजेंड की कहानी को दर्शकों तक पहुंचना ही चाहिए।” फिल्म के अधिकार फिलहाल नेटफ्लिक्स के पास हैं, और अब इंटरनल डिस्कशन चल रहे हैं कि क्या फिल्म को अतिरिक्त काम के बाद रिलीज़ किया जा सकता है।

Chakda 'Xpress - IMDb

क्यों फंसी थी फिल्म की रिलीज?

सूत्रों के मुताबिक, फिल्म का बजट उम्मीद से ज्यादा बढ़ गया था और नेटफ्लिक्स के हेड्स को इसका फाइनल आउटपुट पसंद नहीं आया था। यही वजह रही कि चकदा एक्सप्रेस रिलीज़ के इंतज़ार में फंस गई। हालांकि अब महिला वर्ल्ड कप 2025 की ऐतिहासिक जीत के बाद फिल्म को लेकर फिर से रुचि बढ़ गई है और अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) वापिस से सिल्वर स्क्रीन पर नजर आ सकती है।

Anushka Sharma To Make Acting Comeback After 7 Years? Chakda Xpress Team Eager To Release Film | Bollywood News - News18

Anushka Sharma की वापसी की उम्मीद

विराट कोहली की पत्नी अनुष्का शर्मा (Anushka Sharma) इस वक्त लंदन में रह रही हैं। दोनों 2024 में वहां शिफ्ट हो गए थे और अब लो-प्रोफाइल लाइफ जी रहे हैं। हालांकि अनुष्का समय-समय पर भारत आती रहती हैं। अब फैंस उम्मीद कर रहे हैं कि वह चकदा एक्सप्रेस के साथ सात साल बाद सिल्वर स्क्रीन पर दमदार वापसी करेंगी और झूलन गोस्वामी की कहानी को नए अंदाज़ में जीवंत करेंगी।

Read more: रॉयल चैंप्स ने शाकिब अल हसन को सौंपी कमान, अबू धाबी टी10 लीग 2025 में धमाकेदार आगाज को तैयार

बड़े दिलवाले हैं शाहरुख... भारत की दीवार चेतेश्वर पुजारा का करियर हो जाता खत्म, अगर किंग खान ने न की होती ये बड़ी मदद

कौन है नुपूर कश्यप? जिसे भारतीय कप्तान हरमनप्रीत कौर ने बर्थडे पर दिया खास तोहफा, तस्वीरें हो रही वायरल