Mustafizur Rahman: भारत और बांग्लादेश के बीच तनाव बढ़ता दिख रहा है, जब बांग्लादेशी तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को कथित तौर पर आईपीएल 2026 से बाहर कर दिया गया है। अब, हालिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) अपने टी20 वर्ल्ड कप मैचों के लिए वेन्यू बदलने का अनुरोध करने के लिए ICC से संपर्क करने की तैयारी कर रहा है।
मुस्तफिजुर को IPL में बैन के बाद BCB ने खटखटाया ICC का दरवाजा! टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मैच भारत से बाहर खेलेगा बांग्लादेश?
BCB on T20 World Cup 2026 Bangladesh Venue: भारत और बांग्लादेश के बीच क्रिकेट मैदान पर शुरू हुआ तनाव अब गंभीर मोड़ ले चुका है। तेज गेंदबाज मुस्तफिजुर रहमान को आईपीएल 2026 से रिलीज किए जाने के बाद बांग्लादेश क्रिकेट बोर्ड (BCB) ने जवाबी कार्रवाई की है।
हालिया रिपोर्ट्स के अनुसार, बांग्लादेश अब इंटरनेशनल क्रिकेट काउंसिल (ICC) से संपर्क करने की तैयारी कर रहा है ताकि उनके टी20 वर्ल्ड कप 2026 के मैच भारत से बाहर करवाए जा सकें।
BCB ने खटखटाया ICC का दरवाजा!
टेलीकॉम एशिया स्पोर्ट की रिपोर्ट के अनुसार, BCB के एक वरिष्ठ अधिकारी ने संकेत दिए हैं कि इस पूरे मामले पर अंतिम फैसला आईसीसी ही लेगी। बीसीबी अधिकारी ने मुस्तफिजुर रहमान के आईपीएल से बाहर किए जाने पर सीधे तौर पर टिप्पणी करने से बचते हुए कहा, "यह आईपीएल और बीसीसीआई का आंतरिक मामला है। लेकिन वर्ल्ड कप आईसीसी का टूर्नामेंट है और सभी परिस्थितियों को ध्यान में रखते हुए अंतिम फैसला वही करेगा।"

पाकिस्तान वाला रास्ता अपना सकता है बांग्लादेश?
बीसीबी अधिकारी के अनुसार, अगर आईसीसी से विशेष अनुमति मिलती है तो बांग्लादेश भी पाकिस्तान की तरह न्यूट्रल वेन्यू पर अपने सभी मुकाबले खेल सकता है। गौरतलब है कि भारत और श्रीलंका संयुक्त रूप से टी20 वर्ल्ड कप 2026 की मेजबानी कर रहे हैं, जबकि पाकिस्तान अपने सभी मैच श्रीलंका में खेलेगा। ऐसे में बांग्लादेश के लिए भी श्रीलंका एक संभावित विकल्प माना जा रहा है।
टी20 वर्ल्ड कप 2026 में बांग्लादेश का शेड्यूल
- 7 फरवरी: बांग्लादेश बनाम वेस्टइंडीज (ईडन गार्डन्स, कोलकाता)
- 9 फरवरी: बांग्लादेश बनाम इटली (ईडन गार्डन्स, कोलकाता)
- 14 फरवरी: बांग्लादेश बनाम इंग्लैंड (ईडन गार्डन्स, कोलकाता)
- 17 फरवरी: बांग्लादेश बनाम नेपाल (वानखेड़े स्टेडियम, मुंबई)
Read More Here:
Commonwealth Games 2030 की मेजबानी भारत को मिली, अहमदाबाद में होगा ये आयोजन