IPL 2025: आईपीएल 2025 में अब तक कई ऐसे खिलाड़ी फ्लॉप रहे हैं, जिन्होंने पिछले सीजन अपनी बैटिंग से दुनिया को हैरान कर दिया था।
पिछले सीजन 'हीरो', इस बार हुए 'जीरो', करोड़ों में बिकने वाले ये 4 खिलाड़ी IPL 2025 में हुए बुरी तरह से फ्लॉप
IPL 2025 Flop Players Till Now: आईपीएल 2025 (IPL 2025) में धीरे-धीरे रोमांच बढ़ता जा रहा है। इस खबर को लिखे जाने तक 18वें सीजन में कुल 15 लीग मैच खेला जा चुके हैं। इन मैचों में कई खिलाड़ियों ने धमाकेदार बैटिंग की, लेकिन कुछ खिलाड़ी अब तक फ्लॉप नजर आए हैं, जिन्होंने पिछले सीजन अपनी बैटिंग से सभी के होश उड़ा दिए थे। तो आइए जानते हैं कि करोड़ों में बिकने वाले कौन से खिलाड़ी इस सीजन फ्लॉप दिख रहे हैं।
1- अभिषेक शर्मा (IPL 2025)
सनराइजर्स हैदराबाद के ओपनर अभिषेक शर्मा ने आईपीएल के पिछले सीजन (2024) 16 मैचों में 204 के ताबड़तोड़ स्ट्राइक रेट से 484 रन स्कोर किए थे, जिसमें उनका हाई स्कोर 75* रनों का रहा था। वहीं इस बार के शुरुआती तीन मैचों में अभिषेक ने सिर्फ 24 रन ही स्कोर किए हैं। अभिषेक को हैदराबाद ने 14 करोड़ रुपये की कीमत में रिटेन किया है।
2- सुनील नरेन (IPL 2025)
कोलकाता नाइट राइडर्स के लिए बतौर स्पिन गेंदबाज खेले वाले सुनील नरेन ने टीम के लिए पिछले सीजन बैटिंग में भी धमाल मचाया था। गेंद के साथ-साथ नरेन ने बल्ले के साथ भी केकेआर को खिताब जिताने में अहम योगदान दिया था। पिछले सीजन उन्होंने 15 मैचों में 34.86 की औसत और 180.74 के स्ट्राइक रेट से 488 रन स्कोर किए थे। वहीं गेंदबाजी में 17 विकेट चटकाए थे। इस सीजन नरेन ने 2 मैचों में अब तक सिर्फ 44 रन ही बनाए हैं। नरेन को केकेआर ने 12 करोड़ रुपये में रिटेन किया है।
3- ऋषभ पंत (IPL 2025)
पंत इस सीजन लखनऊ सुपर जायंट्स की कमान संभाल रहे हैं। पंत को लखनऊ ने 27 करोड़ रुपये की कीमत में खरीदा था। अब तक वह बल्ले से पूरी तरह फ्लॉप दिखाई दिए हैं। वह तीन मैचों में सिर्फ 17 रन बना सके हैं। पिछले सीजन दिल्ली कैपिटल्स के लिए खेलते हुए भारतीय विकेटकीपर बल्लेबाज ने 13 मैचों में 40.55 की औसत और 155.40 के स्ट्राइक रेट से 446 रन बनाए थे।
4- वेंकटेश अय्यर
केकेआर ने वेंकटेश अय्यर को आईपीएल 2025 के लिए 23.75 करोड़ रुपये की कीमत में खरीदा है। उन्होंने अब तक सीजन में खेले गए 4 मैचों में सिर्फ 69 रन बनाए हैं, जिसमें उनका हाई स्कोर 60 रनों का रहा है, जो पिछली पारी में आया था। यानी शुरुआती तीन पारियों में वेंकटेश ने सिर्फ 09 रन स्कोर किए। पिछले सीजन उन्होंने 13 पारियों में 46.25 की औसत और 158.79 के स्ट्राइक रेट से 370 रन स्कोर किए थे।
Read more: