'रिजल्ट दीजिए, बहाने नहीं...', हेडिंग्ले टेस्ट में हार के बाद भड़का पूर्व दिग्गज, हेड कोच गौतम गंभीर को कह डाली ये बड़ी बात

India vs England: भारत और इंग्लैंड के बीच खेली जा रही पांच मैचों की टेस्ट सीरीज का आगाज टीम इंडिया ने हार के साथ किया। हेडिंग्ले टेस्ट में भारत को इंग्लैंड के हाथों 5 विकेट से शिकस्त मिली। जिसके बाद से पूर्व भारतीय खिलाड़ी ने टीम इंडिया के हेड कोच Gautam Gambhir की जमकर क्लास लगाई।

icon द्वारा Shubhamvada
iconPublished: 28 Jun 2025, 04:25 PM
iconUpdated: 07 May 2026, 05:04 PM

India vs England: इंग्लैंड दौरे पर गई टीम इंडिया (Team India) की टेस्ट सीरीज की शुरूआत अच्छी नहीं रही। भारत ने सीरीज का पहला मुकाबला 5 विकेट से गंवा दिया। जिसके बाद से टेस्ट टीम के नए कप्तान शुभमन गिल (Shubman Gill) की कप्तानी और हेड कोच गौतम गंभीर (Gautam Gambhir) की रणनीतियों पर सवाल उठने शुरू हो गए हैं।

टीम इंडिया के पूर्व खिलाड़ी आकाश चोपड़ा ने भारतीय हेड कोच गौतम गंभीर की नीतियों पर तीखे सवाल उठाते हुए कहा कि आपने जो मांगा बीसीसीआई ने आपको वो सब कुछ दिया तो अब आप रिजल्ट दीजिए न कि बहाने। आकाश चोपड़ा ने हेडिंग्ले टेस्ट में भारत की शिकस्त के बाद से ये बात कही।

गौतम गंभीर की कोचिंग में टीम इंडिया का हाल

आपको बता दें गौतम गंभीर ने पिछले साल जुलाई यानी 7 जुलाई 2024 से टीम इंडिया के हेड कोच की कमान संभाली है। वनडे और टी20 क्रिकेट में गौतम गंभीर की कोचिंग में टीम इंडिया अच्छा प्रदर्शन कर रही है पर टेस्ट क्रिकेट में लगातार टीम इंडिया का प्रदर्शन गिरता ही जा रहा है। गौतम गंभीर की कोचिंग में टीम इंडिया ने पिछले 9 टेस्ट मैचों में से सिर्फ 1 मैच में जीत हासिल की है।

Gautam Gambhir clears the air on Bumrah's participation in remaining England Tests

न्यूजीलैंड, ऑस्ट्रेलिया और अब इंग्लैंड...

पहले भारतीय टीम को न्यूजीलैंड ने 3-0 से मार गिराया। उसके बाद ऑस्ट्रेलिया दौरे पर टीम इंडिया को 3-1 से शिकस्त मिली और अब हेडिंग्ले में शुभमन गिल की कप्तानी में भारत इंग्लैंड के खिलाफ पहला टेस्ट हार गया। इतनी सारी बैक टू बैक हार के बाद फैंस और क्रिकेट एक्सपर्ट्स के निशाने पर गौतम गंभीर का आना स्वाभाविक सी बात है।

गौतम गंभीर पर भड़के आकाश चोपड़ा

अपने यूट्यूब चैनल पर बात करते हुए आकाश चोपड़ा ने कहा, "वो (गौतम गंभीर) कहां जा रहे और ये सब क्यों कर रहे है? क्योंकि टीम सिलेक्टर्स को लग रहा है कि मैनेजमेंट उनसे जो मांग रहा है वो दिया जा रहा है। आप जिस तरह के खिलाड़ी चाहते थे आपको वो दिया गया, आप जितने खिलाड़ी चाहते थे वो दिया गया। तो ऐसा होने पर आपको रिजल्ट भी देना होगा। कोई बहाना नहीं चलेगा।"

Aakash Chopra gets angry at Gautam Gambhir

हेडिंग्ले टेस्ट में भारत को मिली हार

विराट कोहली और रोहित शर्मा के टेस्ट संन्यास के बाद से भारत के टेस्ट दौर का एक नया दौर शुरू हुआ। पर इस दौर की शुरुआत इस तरह की हार लके साथ होगी ये किसी ने भी नहीं सोचा होगा। शुभमन गिल को टीम इंडिया का नया टेस्ट कप्तान बनाया गया। हेडिंग्ले टेस्ट में यशस्वी जायसवाल, शुभमन गिल, ऋषभ पंत और केएल राहुल ने शतक भी जड़ा लेकिन इसके बावजूद टीम की गेंदबाजी और लचर फील्डिंग ने भारत को ये मैच हारने पर मजबूर कर दिया।

Read More: निधन के बाद शेफाली जरीवाला का मेलबर्न क्रिकेट ग्राउंड वाला पोस्ट हुआ वायरल, 6 जून को लिखा था- सपनों का स्कोर...