Team India: इन क्रिकेटरों ने की बॉलीवुड की मशहूर एक्ट्रेसेस से शादी, एक हैं सैफ अली खान के पापा

Team India: बॉलीवुड और क्रिकेट का एक बड़ा ही मजबूत और पुराना नाता हैं। यह दो ऐसे क्षेत्र माने जाते हैं, जिससे बड़ा फैन फॉलोइंग किसी को भी नहीं मिलता।

icon द्वारा Nishu Raj
iconPublished: 16 Jun 2025, 02:00 AM

Team India: बॉलीवुड और क्रिकेट का एक बड़ा ही मजबूत और पुराना नाता है। यह दो ऐसे क्षेत्र माने जाते हैं, जिससे बड़ा फैन फॉलोइंग किसी को भी नहीं मिलता। आप उदाहरण के तौर पर कई स्टार क्रिकेटर और मशहूर सेलिब्रिटी को ले सकते हैं जिन्हें यहां से काफी कुछ मिला है। मौजूदा समय में देखा जाए तो टीम इंडिया (Team India) में कई ऐसे खिलाड़ी हैं जिन्होंने बॉलीवुड एक्ट्रेसेस से शादी रचाई है।

कई खिलाड़ी तो ऐसे भी है जो बॉलीवुड हसीनाओं को अभी डेट कर रहे हैं। आज हम आपको कुछ ऐसे ही स्टार क्रिकेटरों (Team India) के बारे में बताएंगे जो बॉलीवुड हसीनाओं के इश्क में इस कदर गिरफ्तार हुए कि कभी निकल ही नहीं पाए। आज यह बड़ी खुशहाली के साथ अपना जीवन व्यतीत कर रहे हैं जिनकी बॉन्डिंग लोगों के बीच मिसाल बन चुकी है।

युवराज सिंह- हेजल कीच

Team India

एक म्यूचुअल फ्रेंड के जरिए युवराज और हेजल की मुलाकात हुई थी। दोनों को यह बिल्कुल पता नहीं चला कि उनकी यह मुलाकात कब प्यार में बदल गई। इसके बाद दोनों ने एक दूसरे से शादी रचाई जो आज दो बच्चों के माता-पिता हैं। युवराज सिंह टीम इंडिया (Team India) के लिए कई सालों तक दमदार खेल दिखा चुके हैं। वहीं हैजल कीच ने बॉलीवुड के फिल्म बॉडीगार्ड में अहम भूमिका निभाई है।

जहीर खान- सागरिका घाटगे

अगर आपने फिल्म 'चक दे ​​इंडिया' देखी है तो आपको बता दें कि इसमें प्रीति सभरवाल का किरदार निभाने वाली अभिनेत्री का नाम सागरिका घाटगे है। सागरिका घाटगे ने साल 2017 में भारतीय क्रिकेटर जहीर खान से शादी की थी। फिलहाल जहीर कोचिंग और क्रिकेट कमेंट्री में काफी सक्रिय हैं।

हरभजन सिंह- गीता बसरा

एक तरफ 1999 में हरभजन सिंह ने टीम इंडिया (Team India) में डेब्यू किया। वहीं दूसरी ओर गीता बसरा बॉलीवुड में कई फिल्में कर रही थी। इसी दौरान दोनों की एक दूसरे से मुलाकात हुई और यह मुलाकात प्यार में बदल गई। साल 2015 में पंजाब के फगवाड़ा में दोनों ने एक दूसरे से शादी रचाई और आज दो बच्चों के माता-पिता हैं।

केएल राहुल- अथिया शेट्टी

बॉलीवुड की मशहूर अभिनेत्री अथिया शेट्टी और केएल राहुल ने काफी लंबे समय तक एक दूसरे को डेट करने के बाद 2021 में अपना रिश्ता आधिकारिक रूप से सार्वजनिक किया। 2023 में खंडाला के एक फार्म हाउस में बड़े ही ग्रैंड तरीके से शादी रचाई जो आज एक बच्चे के माता-पिता है।

विराट कोहली- अनुष्का शर्मा

एक ऐड शूट के दौरान विराट और अनुष्का की मुलाकात हुई। दोनों की यह मुलाकात आगे प्यार में बदल गई जो आज इंडस्ट्री के पावर कपल माने जाते हैं। 4 साल तक एक दूसरे को डेट करने के बाद 11 दिसंबर 2017 को इटली में बड़े ही धूमधाम से दोनों ने शादी रचाई। दोनों आज दो बच्चों के माता-पिता हैं।

मंसूर अली खान पटौदी- शर्मिला टैगोर

इस लिस्ट में एक और नाम बॉलीवुड के मशहूर अभिनेता सैफ अली खान के पिता मंसूर अली खान पटौदी का आता है। 60 के दशक की अभिनेत्री शर्मिला टैगोर जिन्होंने अपने समय में कई धाकड़ फिल्मों में काम किया है, उन्होंने 27 दिसंबर 1969 में टीम इंडिया (Team India) के मशहूर खिलाड़ी मंसूर अली खान पटौदी से शादी रचाई। दोनों की मुलाकात एक पार्टी के दौरान हुई और वहीं दोनों एक दूसरे को दिल दे बैठे। धर्म अलग-अलग होने के बावजूद भी दोनों ने कभी एक दूसरे का साथ नहीं छोड़ा।

Read Also: Ravindra Jadeja प्लेइंग इलेवन से बाहर! इस भारतीय दिग्गज ने इंग्लैंड टूर के लिए अपनी बेस्ट-11 में नहीं दी जगह, फैंस हैरान